बजट 2020 Reactions - अक्षय कुमार से अजय देवगन - करीना कपूर तक सबने ले लिए मज़े
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2020 पेश किया और हमेशा की तरह मिडिल क्लास के हाथ में निराशा ही लगी। और बस फिर क्या था लोगों ने ट्विटर पर जमकर रिएक्शन दिए। और इस रिएक्शन में उनका साथ दिया बॉलीवुड एक्टर्स ने।
अजय देवगन से लेकर करीना कपूर तक और पंकज त्रिपाठी से अक्षय कुमार तक हर कोई इन चुटकुलों का हिस्सा बने। और निर्मला सीतारमण पर इस बजट के लिए जमकर चुटकुले बनाए गए।

शुरूआत हुई पंकज त्रिपाठी के इस डायलॉग के साथ - वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है। दरअसल, ये बजट स्पीच काफी लंबी थी और कुछ समय तक तो किसी को कुछ समझ नहीं आया।लेकिन ज़ाहिर सी बात है कि वो स्त्री है तो वो कुछ भी कर सकती है।
किसी ने अजय देवगन की इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि CA और कॉमर्स से जुड़े लोग इस बजट को इसी तरह सुन रहे होंगे।
ये चुटकुले यहीं खत्म नहीं हुए, किसी ने महेंद्र बाहुबली का इंतज़ार किया तो किसी ने संडे के आने का। यहां देखिए बजट 2020 पर लोगों के मज़ेदार रिएक्शन -


Click it and Unblock the Notifications












