TRAILER: आपको झंझोर कर रख देगी यह फिल्म.. कंट्रोवर्शियल, लेकिन जरूर देंखे!
[बॉलीवुड न्यूज] कुछ फिल्मों में सुपरस्टार्स होते हैं.. कुछ फिल्मों में कहानी ही सुपरस्टार होती है। जी हां, यह उन्हीं फिल्मों में से एक है.. बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम.. जिसकी कहानी कंट्रोवर्शियल भले ही रही हो, लेकिन आपको अंदर तक झंझोर देने वाली है।
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी समय तक कंट्रोवर्सी का शिकार रही थी। राजनीति का ताना बाना लिए इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी। फिल्म में भ्रष्टाचार और नस्लवाद जैसे मुद्दों को उठाया गया है। मुख्य किरदारों में दिखेंगे अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, अरूणोदय सिंह और माही गिल।
ALERT: सुल्तान, रईस, शिवाए ही नहीं.. इन SUPER फिल्मों का भी है इंतजार!
बता दें, भले ही सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर शुरुआत में आपत्ति जताई। लेकिन आखिरकार इस फिल्म को बिना किसी कट के पास किया गया है। सेंसर बोर्ड के अनुसार यह फिल्म लोगों को जरूर देखनी चाहिए।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications