अक्षय कुमार ने कश्मीर के एक स्कूल को फिर से बनाने के लिए दिए 1 करोड़, बीएसएफ कहा शुक्रिया!
सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो रियल लाइफ में भी किसी ना किसी तरह से लोगों की मदद करते हैं। हाल ही में 17 जून को वो कश्मीर गए थे और वहां पर बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स यानी बीएसएफ (BSF) के कश्मीर बेस पर जाकर सिपाहियों से मुलाकात की थी। इसके बाद उनकी कई तस्वीरें सामने आईं थीं और साथ ही ये खबर भी चर्चा में आई थी कि उन्होने एक टूटे हुए स्कूल को दोबारा बनवाने की जिम्मेदारी ली है और इसके लिए उन्होने करीब 1 करोड़ रुपए दान किए थे।
गौरतलब है कि अब अक्षय कुमार के द्वारा दिए गए उस दान को लेकर खबर आई है कि इसका शिलान्यास हो चुका है। बीएसएफ ने ट्विटर पर इस स्कूल के पत्थर की तस्वीर साझा की है।

इस तस्वीर के सामने आने के बाद अक्षय कुमार के फैंस इसको लेकर लगातार साझा कर रहे हैं और उनका कहना है कि अक्षय कुमार ने ये एक शानदार काम किया है। एक यूजर ने लिखा है..
'बहुत ही सुंदर कदम #BSF के डीजी श्री 𝗥𝗮𝗸𝗲𝘀𝗵 𝗔𝘀𝘁𝗵𝗮𝗻𝗮और अक्षय कुमार जी के द्वारा लिया गया। शिक्षा ही अंधकार यानी आतंकवाद का खात्मा कर सकती है।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है..
'डीजी बीएसएफ श्री राकेश अस्थाना ने श्री अक्षय कुमार पद्मश्री के साथ श्रीमती अनु अस्थाना अध्यक्ष बीडब्ल्यूडब्ल्यूए और श्री सुरेंद्र पंवार की उपस्थिति में सरकारी मध्य विद्यालय नीरू कश्मीर में हरिओम भाटिया शिक्षा खंड की आधारशिला रखी।'
वर्कफ्रंट पर सुपरस्टार अक्षय कुमार कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं जिनमें सूर्यवंशी जल्दी ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा रामसेतु, बेल बॉटम, बच्चन पांडे, पृथ्वीराज और रक्षाबंधन जैसी फिल्में भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
