..................... BSF Jawan's dance with Akshay kumar in Kesari song Sanu kenhndi - Hindi Filmibeat

BSF जवानों के साथ जमकर नाचे अक्षय कुमार और परीणिति चोपड़ा- केसरी प्रमोशन का वीडियो Viral

सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय फिल्म केसरी को लेकर बिजी हैं और फिल्म 21 मार्च को रिलीज हो रही है। बता दें कि वो धमाकेदार तरीके से इसका प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार बीएसएफ के जवानों से मिले और उनके साथ जमकर धमाल मचाया। इस मौके पर वो दिल्ली में थे और परणीति चोपड़ा भी उनके साथ थीं। अक्षय कुमार ने वहां पहुंचते ही कई तरह के काम किए और साथ ही में जवानों के साथ केसरी के गाने सानू केंहदी में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग इसको शेयर कर रहे हैं। इस दौरान ना सिर्फ अक्षय कुमार ने डांस किया बल्कि हैंड स्टैंड भी किया। फिल्म में अक्षय कुमार हवलदार ईशर सिंह का रोल निभा रहे हैं।

akshay kumar, kesari, parineeti chopra, अक्षय कुमार, केसरी, परिणीति चोपड़ा

फिल्म की कहानी 1897 में लड़े गए सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है जिसमें 21 सिख सैनिकों ने 10 हजार अफगानी सैनिकों का सामना किया था।

इसमें करीब 600 लोग मारे गए थे जबकि करीब 4800 घायल हुए थे। इसमें सभी 21 सिख सैनिक शहीद हो गए थे। आप देखिए सुपरस्टार अक्षय कुमार और देश के असली हीरोज का शानदार डांस..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X