दिल्ली लौटेंगे ब्रायन: सुनील शेट्टी

By Neha Nautiyal

Bryan Adams
अभिनेता सुनील शेट्टी के मुताबिक कनाडाई गायक ब्रायन एडम्स अपने कंसर्ट के लिए दिल्ली लौटेंगे। शेट्टी की पत्नी ब्रायन के एनजीओ 'सेव द चिल्ड्रन' की समर्थक हैं। ब्रायन के भारत में संगीत समारोहों के माध्यम से इस संस्था के लिए पैसा इकट्ठा किया गया है।

सुनील शेट्टी कहते हैं, 'हम उनके प्रशंसकों को निराश नहीं करेंगे।' गौरतलब है कि ब्रायन के दिल्ली में होने वाले शो के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा कारणों के चलते अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) न मिलने के कारण यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

सुनील शेट्टी ने बताया 'हम दिल्ली समारोह के लिए नई तिथि निश्चित कर रहे हैं। ब्रायन हैदराबाद में प्रस्तुति दे रहे हैं। इसके बाद वह बांग्लादेश और नेपाल जाएंगे। उनके अन्य कार्यक्रम पूरे होने के बाद हम जल्दी ही दिल्ली में उनके संगीत समारोह के लिए नई तिथि निश्चित करेंगे।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X