ब्रायन एडम्स के कॉन्सर्ट में फैन ने पैंट में किया पेशाब, फिर ओपन लेटर लिखकर किया ये खुलासा

Bryan Adams Mumbai Concert

Bryan Adams' Mumbai Concert: देश दुनिया के लोग लाइव कंसर्ट के दीवाने हैं। 13 दिसंबर को मुंबई में सिंगर ब्रायन एडम्स का कॉन्सर्ट हुआ जिसके लिए फैंस में काफी दीवानगी देखने को मिल रही थी। कंसर्ट में जहां हजारों की भीड़ जमा हुई तो वहीं खराब बंदोबस्त को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

कंसर्ट में एक शख्स ने पैंट में पेशाब कर लिया था जिसके कारण अब इस शख्स ने ओपन लेटर लिखकर जोमैटो के सीईओ को बुरी तरह फटकार लगाई है। इस शख्स ने सोशल मीडिया पर अपना ओपन लेटर शेयर किया है और खराब बंदोबस्त को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। शख्स का ये लेटर काफी तेजी से वायरल हो गया है।

ब्रायन के कॉन्सर्ट में शेल्डन अरंजो नाम का एक शख्स भी गया था जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ही काम करते हैं। शेल्डन डायबिटीज के पेशेंट हैं। ये कॉन्सर्ट बॉम्बे कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर में हुआ था। जहां पर हजारों लोगों के लिए सिर्फ तीन बाथरूम थे। बाथरूम की सुविधा ना मिलने पर उन्हें पैंट में ही पेशाब करनी पड़ गई। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किए ओपन लेटर में शख्स का गुस्सा फूटा है।

शेल्डन ने अपनी गंदी पैंट की फोटो भी शेयर की है। वो अपनी पैंट की फोटो शेयर करने में भी शर्मिंदा नहीं हैं। वो डायबिटीज के मरीज है और पेशाब पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। शेल्डन ने लिखा- ब्रायन एडम्स कॉन्सर्ट में मैंने पैसे देकर पेशाब किया (अपनी पैंट में)। चौंक गए? आपको चौंकना चाहिए। कॉन्सर्ट में ट्रैफिक का फ्लो ठीक था, लेकिन बॉम्बे कन्वेंशन एंड एक्जिबिशन सेंटर की ठंड ने सुनिश्चित किया कि मेरा यूरीन फ्लो भी उतना ही अच्छा रहे। इसलिए मैं सीधे वॉशरूम की ओर भागा लेकिन वहां एक लंबी लाइन लगी हुई थी। मुझे पता था कि मैं इतनी देर तक पेशाब नहीं रोक पाऊंगा। इसलिए मुझे पवेलियन के दूसरी जगह पर जाने की सलाह दी गई।

उन्होंने आगे लिखा- जब वो दूसरे बाथरुम गए तो उन्हें एंट्री नहीं दी गई। क्योंकि वो दूसरी कैटेगरी के लिए था। मेरे पास गोल्ड टिकट था। मैं केवल गोल्ड कैटेगरी के बाथरुम का इस्तेमाल कर सकता था।

सोशल मीडिया पर इस शख्स का लेटर वायरल होते ही नेटिजंस के बीच चर्चा काफी जोरों पर शुरू हो गई है सभी इस संवेदनशील मुद्दे की ओर चर्चा करने पर जोर दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bryan adams bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X