ब्रूस विलिस की फिल्म डेथ विश का ट्रेलर Out
1974 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म डेथ विश का ट्रेलर आज दुनिया भर में रिलीज किया गया है। ब्रूस विलिस स्टारर इस फिल्म को भारत में कार्निवाल मोशन पिक्चर्स द्वारा रिलीज किया जा रहा है और फिल्म को दुनिया भर में 2 मार्च को रिलीज किया जाएगा।
इस 2.21 मिनट के ट्रेलर में ही फिल्म में दिखाए जाने वाले जबरदस्त एक्शन का अंदाजा हो जाता है। ब्रूस विल स्टारर इस फिल्म को एली रोथ ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में ब्रूसपॉल केरस्ले के किरदार में दिखाई देंगे, जो एक पिता है लेकिन बाद में एक खूनी बन जाता है। द ग्रिम रीपर के नाम से मशहूर होने वाला ये व्यक्ति तब खूनी बनता है जब उनकी पत्नी को मार दिया जाता है और उसकी बेटी के साथ सेक्शुअल एसाल्ट होता है।

विलिस के अलावा इस फिल्म में विन्सेन्ट डी'ओनोफ्रिओ, एलीजाबेथ एलिजाबेथ शु, डीन नॉरिस और माइक एपिप्स हैं। इस फिल्म को MGM Studio ने प्रोड्यूस किया है और ये फिल्म कार्निवाल मोशन पिक्चर्स की पेशकश है। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी और तमिल भाषा में मार्च 2018 को रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











