ब्रदर्स ALERT: सिद्धार्थ - अक्षय हो चुके हैं एक दूसरे के 'खून के प्यासे'
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ब्रदर्स का ट्रेलर कुछ ही घंटों में रिलीज़ किया जाएगा। इससे पहले फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज़ किया गया। इस बार पोस्टर में सिद्धार्थ और अक्षय का लुक साफ दिखाई दे रहा है।
[FACT: ना शाहरूख, ना आमिर, अक्षय कुमार बचाते हैं बॉलीवुड की इज़्जत!]
दोनों द वारियर्स के रीमेक वाली इस फिल्म में एक दूसरे के खून के प्यासे भाई बने हैं और पोस्टर से ही साफ नज़र आ रहा है कि दोनों के सर पर खून सवार है।
फिल्म को फिर डबल करण की जोड़ी ला रही है। यानि कि करण जौहर फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं वहीं करण मल्होत्रा फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले ये जो़ड़ी अग्निपथ के रीमेक में कमाल दिखा चुकी है। ब्रदर्स 16 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












