»   » Brothers Review पोस्ट रिलीज- एक्सपेक्टेशन Vs रियैलिटी!

Brothers Review पोस्ट रिलीज- एक्सपेक्टेशन Vs रियैलिटी!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय कुमार की फिल्म ब्रदर्स रिलीज से पहले ही इतनी ज्यादा सुर्खियां बना चुकी थीं कि लोगों को लगा था ब्रदर्स साल की सुपरहिट फिल्म होगी। हालांकि फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफस पर अच्छी कमाई की है लेकिन जिस हिसाब से ब्रदर्स का बज था उसके सामने फिल्म फ्लॉप रही।

अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ब्रदर्स में सबसे ज्यादा जिस चीज ने लोगों को निराश किया वो था फिल्म का अंत जो कि काफी इमोशनल बनाने की कोशिश की गयी थी लेकिन वो कोशिश पूरी नहीं हुई। इसके अलावा ब्रदर्स फिल्म का पहला भाग भी कई लोगों को निराश कर गया।

तो आइये एक नज़र डालते हैं ब्रदर्स के पोस्ट रिव्यू पर।

ब्रदर्स का अभिनय

ब्रदर्स का अभिनय

ब्रदर्स फिल्म अभिनय के मामले में नंबर वन रही। फिल्म में अक्षय कुमार से लेकर जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा आदि सभी का अभिनय सराहनीय था। हालांक सिद्धार्थ के हिस्से में कुछ खास सीन्स नहीं आए।

निर्देशन

निर्देशन

ब्रदर्स के निर्देशन को लोगो ने काफी सराहा लेकिन कुछ कुछ सीन्स जैसे कि पहली ही बार में सिद्धार्थ का इंटरनेशनल मार्शल आर्ट विनर को हरा देना, शेफाली छाया का कुछ सीन्स में ओवररिएक्ट करना आदि बेहतर किये जा सकते थे।

कहानी

कहानी

ब्रदर्स की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई। फिल्म वॉरियर की पूरी कॉपी है ब्रदर्स। फिल्म की कहानी दर्शकों ने दर्शकों से कनेक्ट किया लेकिन कहीं कही पर फिल्म थोड़ा सा डिसट्रैक्ट हो गयी।

म्यूसिक

म्यूसिक

ब्रदर्स के कुछ गाने दर्शकों को काफी भाए। फिल्म का आइटम नंबर मेरा नाम मैरी है के फिल्म में होने के पीछे क्या वजह थी ये समझ नहीं आई। ये गाना प्रमोशनल सॉंग के रुप में बेस्ट था लेकिन फिल्म में इसका कुछ खास मतलब नहीं दिखा।

बॉक्स ऑफिस फर्स्ट डे

बॉक्स ऑफिस फर्स्ट डे

बॉक्स ऑफिस के मामले में ब्रदर्स ने थोड़ा निराश किया। दर्शकों को जो एक्सपेक्टेड था ब्रदर्स वैसी नहीं निकली। इसके चलते ब्रदर्स ने फर्स्ट डे उम्मीद से कम 15 करोड़ के आस पास का कलेक्शन किया।

फर्स्ट वीकेंड

फर्स्ट वीकेंड

हालांकि ब्रदर्स फर्स्ट वीकेंड के मामले में बजरंगी भाईजान के बाद दूसरे नंबर पर रही लेकिन इसके बावजूद ब्रदर्स एक्सपेक्टेड मार्जिन को नही छू सकी।

फर्स्ट वीक

फर्स्ट वीक

उम्मीद है कि पहले हफ्ते ब्रदर्स 100 करोड़ के आस पास का आंकड़ा पार कर सकेगी। फिल्हाल अभी तक ब्रदर्स का कलेक्शन 60 करोड़ को पार कर सका है।

ब्रदर्स ओवरऑल

ब्रदर्स ओवरऑल

ओवरऑल ब्रदर्स को मिले जुले रिस्पॉंस मिले हैं। एक्शन, एक्टिंग आदि में ब्रदर्स बेहतरीन थी लेकिन फिल्म को परदे पर उतारने में कहीं ना कहीं निर्देशक थोड़ा सा डिस्ट्रैक्ट हो गये।

देखें या नहीं

देखें या नहीं

ब्रदर्स एक इमोशनल, फिल्म है जिसे एक बार देखा जा सकता है। पोस्ट रिलीज फिल्म को ऑडियंस की तरह से 3 स्टार्स।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X