»   » Brothers Character Review अक्षय से लेकर जैकी तक एक-एक किरदार है यूएसपी!

Brothers Character Review अक्षय से लेकर जैकी तक एक-एक किरदार है यूएसपी!

अक्सर बॉलिवुड फिल्मों में हीरो-हिरोइन और विलेन ये तीन किरदार ही सबसे इंपोर्टेंट होते है। बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं जिनमें हर एक किरदार को उतनी ही इंपोर्टेंट दी जाती हो जितनी कि उन्हें मिलनी चाहिए। अक्षय कुमार की ब्रदर्स ऐसी ही फिल्म है जिसमें किरदारों पर निर्देशक ने काफी मेहनत की है।

ब्रदर्स में एक एक किरदार दिल को छू जाएगा। फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में हर एक किरदार ने बहुत मेहनत की है। तो आइये मिलवाते हैं आपको ब्रदर्स के ब्रदर्स के अलावा बाकी के किरदारों से।

 अक्षय कुमार

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार डेविड के किरदार में हैं। जो कि जैकी श्रॉफ व शेफाली का बेटा है। डेविड की पत्नी है जेनी (जैकलीन फर्नांडीज) और उसकी एक बेटी है मारिया। डेविड ही बहुत ही इमोशनल किरदार है जो कि अपनी बच्ची से बहुत प्यार करता है। वक्त के साथ उसका अपने भाई और अपने पिता के प्रति भी प्यार सामने आता है। डेविड मार्शल आर्ट में काफी स्ट्रॉंग है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा

अपने आस पास आपको मोंटी यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई लोग नज़र आएंगे। जो कि अपने भाई से जलते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके पिता उनके भाई को ज्यादा प्यार करते हैं। मोंटी अपने भाई और पिता, मां से बेहद प्यार करता है बात अलग है कि भाई से अलग होकर वो काफी स्ट्रॉंग हो गया है और चाहता है कि भाई से बदला ले.लेकिन ये बदला भी एक प्यार ही है।

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ गेरी के किरदार में हैं जिनके दो बेटे हैं डेविड व मोंटी। डेविड गेरी और मारिया (शेफाली शाह) का बेटा वहीं मोटी गेरी की नाजायज औलाद है। एक पिता के रुप में गेरी अपने दोनों बेटों को बेहद चाहता है। वक्त कुछ ऐसा आता है कि डेविड अपने पिता से नफरत करने लगता है और उन्हें छोड़कर अलग हो जाता है। पिता के किरदार में जैकी श्रॉफ बेहतरीन हैं। हर किरदार पर भारी पड़े हैं।

जैकलीन फर्नांडीज

जैकलीन फर्नांडीज

जेनी के किरदार में जैकलीन बेहद खूबसूरत औऱ दिल को भाने वाली दिखी हैं। जेनी डेविड की पत्नी हैं और मारिया की मां। एक पत्नी के रुप में डेविड के प्रति उसका प्यार और केयर वहीं मां के रुप में ममता का इमोशनल जैकलीन ने बखूबी परदे पर उतारा है।

शेफाली शाह

शेफाली शाह

गेरी की पत्नी मारिया के किरदार में शेफाली शाह ने एक बार फिर से फैंस को काफी इंप्रेस किया है। मारिया एक पत्नी है जो कि अपने पती कि हर गलती को खुद सहती है और साथ ही अपने बच्चों के लिए सबकुछ बर्दाश्त करती है।

कुलभूषण खरबंदा

कुलभूषण खरबंदा

डेविड एक फिजिक्स टीचर है जिसके स्कूल के प्रिंसिपल के किरदार में कुलभूषण खरबंदा काफी इंप्रेसिव हैं। हालांकि फिल्म के दूसरे भाग में डेविड के राइट टू फाइट कॉंप्टीशन के दौरान कुलभूषण खरबंदा को देख दर्शक काफी हसे।

किरण कुमार

किरण कुमार

किरण कुमार पीटर ब्रिगेंजा के किरदार में हैं जो कि इंडिया में लोकल फाइटर्स को इंटरनेशनल फाइटर्स के सामने रिंग में खड़ा करने का सपना लेकर आए हैं। पीटर इंडिया में एक कॉंप्टीशन शुरु कर रहे हैं जिसका नाम है राइट टू फाइट। जब कंटस्टेंट को ढूढते हैं पीटर उस दौरान पीटर के हाव भाव, कॉंम्पीटीशन के दौरान उनका अभिनय, उनका एक्साइटमेंट काफी इंप्रेसिव है।

आशुतोष राणा

आशुतोष राणा

आशुतोण एक लोकल फाइट गैंग का हेड है। डेविड उसकी टीम में शामिल होता है ताकि फाइट करके पैसे कमा सके। आशुतोष ही डेविड को काफी सिखाकर राइट टू फाइट कॉम्पीटीशन के लिए तैयार करता है। आशुतोष का किरदार भी काफी अच्छा है। हमेशा की तरह आशुतोष अपने छोटे से किरदार में भी इंप्रेसिव हैं।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X