ब्रदर्स अक्षय ने उड़ाया करन जौहर की बॉम्बे वेलवेट का मजाक!
अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पर कुछ हफ्ते भी नहीं टिक सकी और फिल्म का कलेक्शन तो उससे भी बुरा रहा। हालांकि करन जौहर के अभिनय की तारीफ जरुर हुई लेकिन फिल्म के पिटने से सभी सितारों के सितारे गर्दिश में चले गये। हाल ही में ब्रदर्स फिल्म के ट्रेलर लॉंच पर फिर से बॉम्बे वेलवेट को याद किया गया और साथ ही करन की हंसी भी उड़ाई गयी।
हुआ कुछ यूं कि ब्रदर्स ट्रेलर लॉंच के दौरान करन जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अक्षय कुमार मौजूद थे। उस दौरान अक्षय कुमार से पूछा गया कि जैसा कि आजकल के दर्शक अच्छी कहानियों व कंटेंट वाली फिल्में ही देखना चाहते हैं तो क्या एक्टर्स अच्छी कहानियों पर आधारित फिल्मों के लिए अपनी फीस कम करने को क्यों तैयार नहीं होते। [Brothers Trailer review- अक्षय और सिद्धार्थ बॉलिवुड के नये ब्रदर्स!]
इसर अक्षय ने बोला कि सबसे बेस्ट तरीका है कि आप खुद प्रोड्यूसर बन जाएं और अच्छी फिल्में बनाएं फिर आपको फीस नहीं लेनी पड़ेगी। इसपर करन ने कहा कि और प्रोड्यूसर्स को एक्टर बन जाना चाहिए। इतना सुनना था कि अक्षय ने कहा "करन आज आप वेलवेट के कपड़े पहनकर आए हैं तो इसका ये मतलब नहीं कुछ भी बोलेंगे।"
हालांकि ये बात अक्षय हंसते हुए बोल गये लेकिन इस बात के पीछे जो मतलब था वो वाकई थोड़ा सा करन को भी पिंच कर गया। करन ने जवाब दिया कि अरे मुझे तो छोड़ दो।


Click it and Unblock the Notifications












