ALERT: अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रदर्स एंथम के लिए...
[बॉलीवुड समाचार] सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय कुमार की ज़बर्दस्त केमिस्ट्री ने ब्रदर्स ट्रेलर को आठ मिलियन हिट्स दिला दिए हैं। लेकिन अब आने वाला है एक दमदार ब्रदर्स एंथम जिसमें सिड और अक्षय अपनी आखिरी लड़ाई के लिए तैयार होते दिखेंगे। और गाने को आवाज़ दी है विशाल ददलानी ने।
गाने के बोल हैं टुकड़ो में बिखरा अंधेरा....चमका सितारा जो तेरा। यह गाना एक फास्ट और एनर्जी से भरा ट्रैक है। यह गाना फिल्म के उस सीन का हिस्सा है जब डेविड और मॉन्टी दोनों को ही फाइट टूर्नामेंट में एंट्री मिल जाती है। डेविड जहां पर दिमाग से खेलता है वहीं मॉन्टी केवल अक्खड़ और गरममिज़ाज़ फाइटर है।
[CATCH: अक्षय कुमार का ये ब्रदर्स सस्पेंस क्या कोई पकड़ पाया?]
इसलिए गाने को अलग तरह से फिल्माया गया है। इस गाने का अंत होगा WWE के कुछ इंटरनेशनल फाइटर्स के साथ जो फिल्म के भी कुछ सीन का हिस्सा हैं। तो तैयार हो जाइए...ब्रदर्स की ये फाइट देखने के लिए -
[#BROTHERS में क्या खास लेकर आ रहे हैं अक्षय-सिद्धार्थ]


Click it and Unblock the Notifications

