AWWW: 'एक हज़ारों में मेरी बहना है': साकिब

सबसे प्यारा रिश्ता अगर कोई होता है तो वो होता है भाई - बहन का। एक रिश्ते में कितने सारे रिश्ते। दोस्ती, प्यार, डांट, परिवार सब कुछ। जब आप दोनों एक ही प्रोफेशन में हों तो भाई बहन बन जाते हैं एक दूसरे की लाइफलाइन। ऐसा ही कुछ रिश्ता है साकिब सलीम और हुमा कुरैशी का।

दरअसल हुमा की बदलापुर देखने के बाद साकिब हुमा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इतना ही नहीं वो अपनी बहन के सबसे बड़े फैन हो गए हैं। साकिब सलीम ने ट्विटर पर लिखा, 'वरुण और नवाज ने कमाल की अदाकारी की है। लेकिन हुमा कुरैशी ने मेरा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। आप सब फिल्म ज़रूर देखिए। बाद में मुझे शुक्रिया कहिएगा।

साकिब और हुमा हर भाई बहन की तरह आए दिन ट्विटर पर नोक झोंक करते दिख जाते हैं। कभी किसकी सेल्फी ज़्यादा अच्छी है तो कभी एक ही फोटो में किसने ज़्यादा अच्छा पोज़ दिया। जहां साकिब ने मुझसे फ्रेंडशिप करोगे से डेब्यू करने के बाद हवा हवाई, बॉम्बे टॉकीज़ और मेरे डैड की मारूति जैसी फिल्मों से अपने कदम जमाए वहीं हुमा ने भी गैंग्स ऑफ वसेपुर जैसी फिल्म से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भाई बहन की ये जोड़ी जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'ओक्यूलेस' के हिंदी रीमेक में काम करने वाले हैं।
ALSO READ: भाई बहन की इन जोड़ियों ने बॉलीवुड को किया Rock

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X