अनुराग कश्यप से प्रभावित हैं अभिनव कश्यप

क्योंकि हमने 1995 से साथ काम किया है। हमारे काम में संवेदनशीलता एक जैसी हो सकती है लेकिन मेरी फिल्म ('दबंग') का विषय अनुराग की फिल्मों के विषयों से काफी अलग है।"
देखें : दबंग की तस्वीरें
'गुलाल' और 'देव डी' जैसी फिल्में बना चुके अनुराग ने अपने भाई अभिनव को 'दबंग' के निर्माण के दौरान कुछ सुझाव दिए थे। वह कहते हैं कि किसी भी अन्य बड़े भाई की तरह अनुराग ने उन्हें सलाह दी थी। अभिनव कहते हैं कि उनका सलमान जैसे सितारे के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा।
देखें : सोनाक्षी की तस्वीरें
उन्होंने कहा, "जब मुझे पता चला कि सलमान इस फिल्म में काम करेंगे तो मैं शुरुआत में बहुत उत्साहित था। एक बार जब हमने काम शुरू कर दिया तो मैं घबराहट महसूस करने लगा क्योंकि मैं नहीं जानता था कि वह कैसे काम करते हैं लेकिन तब यह बहुत आनंददायक हो गया जब मैंने जाना कि वह बहुत अद्भुत व्यक्ति हैं।" अरबाज खान के निर्माण में बनी इस फिल्म से प्रख्यात अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी अपने अभिनय की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म सितंबर में प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











