जिया खान सुसाईड केस पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, खुलेंगे मौत के राज़
जिया खान का सुसाईड केस तो सबको याद ही होगा। रातों रात इस सुसाईड केस ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था। वहीं सूरज पंचोली की ज़िंदगी भी इस के बाद बर्बाद हो गई थी। हर जगह उन्हें बलात्कारी, हत्यारा और कई नामों से पुकारा गया। अब ये भयानक यादें एक बार फिर से परदे पर ज़िंदा होने जा रही हैं।
एक ब्रिटिश फिल्म मेकर ने जिया खान की सुसाइड पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ बनाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि जिया की मां राबिया खान ने हमेशा यही कहा कि उनकी बेटी ने सुसाईड नहीं किया बल्कि सूरज पंचोली ने उसकी हत्या की है। अब देखना है कि इस सीरीज़ में और कौन सी नई बातें सामने आती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











