शाहरूख हुए ग्लोबल डायवर्सिटी अवार्ड से सम्मानित, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड के बादशाह खान यानी शाहरूख के करियर में एक और उपलब्द्धि जुड़ गई है। उन्हें हिंदी सिनेमा जगत में अभूतपूर्व योगदान के लिए ब्रिटिश संसद ने ग्लोबल डायवर्सिटी अवार्ड 2014 से सम्मानित किया है। शाहरुख को यह पुरस्कार शनिवार को हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष जॉन बर्सो के हाथों मिला।
इस बात की जानकारी खुद शाहरूख ने पुरस्कार समारोह से पूर्व माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर दी, शाहरूख ने लिखा "अब ग्लोबल डायवर्सिटी अवार्ड लेने के लिए संसद में हूं..धन्य और आभारी हूं। आप शुक्रिया।"
शाहरूख की कामयाबी पर उनके चाहने वाले बहुत ज्यादा खुश हैं। उन्हें लोग ट्विटर पर बधाईयां दे रहे हैं। शाहरुख को 'हैप्पी न्यू ईयर' फिल्म के सहकलाकार बोमन ईरानी ने भी उन्हें बधाई दी।
बोमन ने ट्वीट में लिखा, "आप पर नाज है..ग्लोबल डाइवर्सिटी अवार्ड से नवाजे जाने पर बहुत गर्व है।" आपको बता दें कि इस पुरस्कार से महानायक अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और हॉलीवुड अभिनेता जैकी चेन को सम्मानित किया जा चुका है।
वैसे इन दिनों शाहरूख खान अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को लेकर ही चर्चा में हैं। फिल्म में शाहरूख के साथ दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और विवान शाह हैं। फिल्म की निर्देशक फराह खान हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
आईये डालते हैं उन तस्वीरों पर एक नजर.. जब किंग खान हुए ग्लोबल डायवर्सिटी अवार्ड से सम्मानित


Click it and Unblock the Notifications











