'एडल्ट फिल्म है एनिमल', इस देश ने रणबीर कपूर की फिल्म पर की सख्ती, 18 साल से कम उम्र...

Animal Adult Rating- रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की धमाकेदार चर्चा है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। हालांकि इस फिल्म के साथ कुछ समस्याएं भी सामने आ रही है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है।
दरअसल एक ऐसा देश भी है जिसने इस फिल्म को एडल्ट रेटिंग दी है और 18 साल से कम उम्र के व्यक्तियों को देखने मना कर दिया है। हम बात कर रहे हैं ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) की जिसने एनिमल को 18 रेटिं दी है।
इसका मतलब ये है कि केवल एडल्ट के लिए यह फिल्म सही बताती है न कि बच्चों के लिए। यह रेटिंग फिल्म में शामिल घरेलू और यौन शोषण के दृश्यों को देखते हुए दी गई थी। इस फिल्म की कहानी तो घरेलू है और पिता पर आधारित है।
हालांकि बोर्ड का मानना है कि इसमें घरेलू दुर्व्यवहार, हिंसा और शोषण भरे हुए हैं। रणबीर कपूर इस फिल्म में एक ऐसे बेटे की भूमिका निभा रहे हैं जो कि अपने पापा के लिए दुनिया से लड़ता रहता है और बदला लेता। ब्रिटिस सेंसर बोर्ड का मानना है कि ये बच्चों के लिए सही नहीं है और बच्चे इस चुन सकते हैं।
इस फिल्म को लेकर इंडिया में लोग इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं और अनिल कपूर ने उनके पिता का किरदार निभाया है। इसके अलावा बॉबी देओल इस फिल्म में विलेन बनकर सामने आने वाले हैं जोकि काफी खूंखार दिख रहे हैं।
बॉलीवुड में अपने अभिनय और स्टाइल से फैंस के दिलों में राज करने वाले रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र के बाद से एक हिट की तलाश कर रहे थे और ऐसा कहा जा रहा है कि ये तलाश अब पूरी हो जाएगी।
मजेदार बात ये भी है कि फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी जो कि पहली बार उनके साथ स्क्रीन साझा कर रही हैं। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है...


Click it and Unblock the Notifications