#BringAbhinandanBack : बॉलीवुड हस्तियों ने भी कहा हमारा ऑफिसर वापस सही सलामत वापस भेजे पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच पुलवामा आंतकी हमले के बाद से तनाव बढ़ता जा रहा है। कल पाकिस्तान में घुसकर उनके आतंकी कैंप तबाह करने के बाद लोगों ने भारतीय वायुसेना की तारीफ की लेकिन आज सुबह, जवाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एलओसी पार कर भारत की सीमा में घुसे।
उनका पीछा करते हुए भारत के विमान भी उन पर हमला करने गए और एक MIG 21 विमान, पाकिस्तान की सीमा में ध्वस्त हो गया जिसमें एक एयरफोर्स ऑफिसर, विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान पाकिस्तान के कब्ज़े में है। कुछ समय बाद पाकिस्तान ने उनके वीडियो जारी किए जिससे पुष्टि हुई कि वो भारतीय वायुसेना के जवान हैं।

अब बॉलीवुड हस्तियों सहित पूरा देश ट्विटर पर #BringAbhinandanBack ट्रेंड करते हुए अभिनंदन की सही सलामत वापसी की मांग कर रहा है। जहां एक तरफ, अभिनंदन के वीडियो की कड़ी निंदा हो रही है कि ऑफिसर की गोपनीयता बनाए रखने पाकिस्तान का फर्ज़ था वहीं दूसरी तरफ भारत ने भी अभिनंदन को सही सलामत वापस करने की मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications











