..................... Video- लड़के की छाती पर चढ़ गई दुल्हन, प्री-वेडिंग फोटोशूट देख हंसी नहीं रोक पा रहे लोग! Bride funny Pre-wedding photoshoot goes viral, She climb on boy's chest, people can't stop laughing - Hindi Filmibeat

Video- लड़के की छाती पर चढ़ गई दुल्हन, प्री-वेडिंग फोटोशूट देख हंसी नहीं रोक पा रहे लोग!

viral video

Funny Pre-Wedding Photoshoot- वायरल वीडियोज के दौर में इस बार एक सिर चकराने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप ये नहीं समझ पाएंगे कि ये फोटोशूट चल रहा है या फिर किसी सर्कस में कोई करतब दिखा रहा है।

ये कोई और नहीं बल्कि होने वाली दुल्हनिया है। ये एक प्री-वेडिंग फोटोशूट है। शायद इससे पहले आपने इतना अतरंगी फोटोशूट कभी नहीं देखा होगा। वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़की है जो कि दुल्हन की तरह सजी हुई है।

ऊपर लिखे कैप्शन से पता चलता है कि ये एक प्री-वेडिंग फोटोशूट की क्लिप है। दुल्हन फुर्ती दिखाते हुए लड़के के घुटनों पर पैर रखकर ऊपर चढ़ जाती है। उसका एक पैर घुटने पर तो एक गर्दन पर नजर आ रहा है।

दुल्हन इस दौरान काफी खुश नजर आ रही है और हंस हंसकर पोज देती हुई दिख रही है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग काफी हैरान हैं। इसके बाद एक से बढ़कर एक कमेंट्स सामने आए हैं। एक ने लिखा है, ''वाह क्या शूट है।'' एक ने लिखा, ''ये क्या बवासीर बना रखे हो।''

एक ने लिखा, ''ये किसकी दुल्हन है भाई है।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या बात है।'' इस तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कहां की है और लड़की कौन है। सोशल मीडिया पर उनको बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है और काफी मजाक बनाया जा रहा है।

आए दिन सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती हैं जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी होती हैँ। लोग रील्स के चक्कर में कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X