..................... Brett lee started shooting for film Un-Indian - Hindi Filmibeat

'अनइंडियन' बनेंगे सबके चहेते क्रिकेटर ब्रेट ली

ब्रेट ली जब क्रिकेट मैदान में अपनी शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाया करते थे, तो दुनिया भर की लाखों लड़कियां सिर्फ उन्हें देखने के लिए अपने टीवी सेट पर आंखें गड़ाए होती थी। यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अपने क्रिकेट की वजह से तो दुनिया में फेमस है ही लेकिन यह उन कुछ क्रिकेटरों में से भी है, जिनके लुक्स पर लड़कियां दिवानी हैं।

brett-lee

ब्रेट ली के इंडियन फैंस के लिए यह बहुत खुशी की बात है कि वे जल्द ही फिल्मों में एंट्री मारने जा रहे हैं। आपको बता दें, ब्रेट ली बॉलीवुड फिल्म अनइंडियन में दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग सिडनी और न्यू साउथ वेल्स में शुरू हो चुकी है

हाल में स्थापित ‘ऑस्ट्रेलिया इंडिया फिल्म फंड' द्वारा बनायी जा रही इस ‘रोमांटिक कॉमेडी' फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुकी अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी भी ब्रेट ली के साथ हैं। ली इस फिल्म में ‘फुल टाइम' अभिनेता के रूप में आगाज कर रहे हैं। ब्रेट ली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को साल 2012 में अलविदा कर दिया था।

इस फिल्म का निर्देशन सिडनी में बसे भारतीय निदेशक-निर्माता अनुपम शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर, सुप्रिया पाठक और आकाश खुराना भी हैं। वैसे इससे पहले हमने ब्रेट ली को महान् गायिका आशा भोंसले के एलबम 'फ्रैंड्स विद आशा' में भी देखा था। ब्रेट ली उसमें काफी मासूम नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X