Brett Lee ने दी आशा भोंसले को भावुक श्रद्धांजलि, बोले- मैं खुशनसीब हूं कि...

Brett Lee Emotional Tribute To Asha Bhosle: जब से खबर आई है कि हिंदी सिनेमा की जान-मनी प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का निधन हुआ है तभी से लोगों के बीच में शोक की लहर फैल गई है। दरअसल उनका 13 अप्रैल 2024 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से भी उनका गहरा नाता रहा है।

Brett Lee Emotional Tribute To Asha Bhosle

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली के साथ में आशा भोसले ने 'यू आर द वन' गाना गाया। यह गाना हिंदी और इंग्लिश दोनों में था। हिंदी शब्द आशा भोंसले द्वारा गाए गए थे और अंग्रेजी शब्द ब्रेट ली द्वारा गाए गए थे। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2006 के वक्त रिलीज हुए इस गाने को ब्रेट ली ने लिखा था। आशा भोसले की आवाज में यह गाना भारत में सुपरहिट साबित हुआ और आज भी यूट्यूब पर लोगों के बीच पॉपुलर है।

लेकिन हाल ही में जब ब्रेट ली को आशा भोंसले के निधन की खबर मिली तो उन्होंने इमोशनल ट्रिब्यूट दिया। साथ ही उन्होंने फेसबुक के जरिए आशा भोंसले के साथ में तस्वीरें शेयर की। साथ ही लिखा कि "2006 में मुझे आशा भोंसले के साथ 'यू आर द वन फॉर मी' लिखने और रिकॉर्ड करने का मौका मिला। इसके लिए मैं उनका हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा और उनके टैलेंट ही नहीं बल्कि उनका दयालु और विनम्र स्वभाव था जो मेरे दिल में सबसे ज्यादा बस चुका है।"

अपनी पोस्ट में ब्रेट ली ने आगे लिखा कि "जिस भी इंसान ने अपनी जिंदगी में इतना कुछ हासिल कर लिया हो और फिर भी वह इतनी उदारता के साथ में पेश आती थी। इस मुश्किल वक्त में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और उनके दोस्तों के साथ में है। मैं खुद को बहुत ही ज्यादा सौभाग्यशाली समझता हूं कि मुझे उनके साथ में वक्त बिताने का मौका मिला। उनकी विरासत आने वाली कई पीढियों तक जिंदा रहने वाली है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आशा भोसले ने 20 से 20 ज्यादा भाषाओं में 12000 से भी अधिक गाने अपनी आवाज में गाए हैं। उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है और आशा भोसले की तबीयत पिछले कुछ वक्त से सही नहीं चल रही थी। उनकी पोती ने बताया कि उनकी चेस्ट में इंफेक्शन था और इसीलिए उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया।

More from Filmibeat

Read more about: asha bhosle brett lee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X