Trailer: ब्रेट ली की पहली बॉलीवुड मसाला फिल्म ''अनइंडियन''
अब जिस फिल्म के साथ ब्रेट ली जैसे क्रिकेटर का नाम जुड़ा हो, उसे लेकर उत्साहित होना तो लाजिमी है। क्रिकेटर्स को लेकर बॉलीवुड में कई फिल्मे बन चुकी हैं। लेकिन फिल्म 'अनइंडियन' के साथ अॉस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ब्रेटली बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

ब्रेट ली अपनी फिल्म 'अनइंडियन' से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले फिल्म की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जहां ब्रेट ली पूरे इंडियन लुक में नजर आ रहे थे। वहीं, आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
यह फिल्म एक भारतीय लड़की और विदेशी लड़के की कहानी है। दो संस्कृतियों पर बनी इस फिल्म में ब्रेट ली और तनिष्ठा चटर्जी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
PICS: बॉलीवुड मेंं Brett Lee की एंट्री, देखिए उनका इंडियन लुक..Don't Miss
फिल्म 'अनइंडियन' का निर्देशन कर रही हैं अनुपम शर्मा, जबकि कहानी लिखी है तुषी साठी ने। कहा जा रहा है इस फिल्म में ब्रेट ली और तनिष्ठा के बीच कुछ हॉट सीन्स भी होंगे। यानि की फिल्म को पूरा देसी तड़का दिया गया है।
नीचे देंखे वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications











