First Pics: विकी कौशल - कैटरीना कैफ की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर हुईं लीक, लाल - सफेद जोड़े में लिए सात फेरे
विकी कौशल और कैटरीना कैफ आखिरकार सात फेरे ले चुके हैं और पति - पत्नी हैं। लाख कोशिशों और सुरक्षा के बावजूद विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। और इन तस्वीरों को फैन्स तेज़ी से इंटरनेट पर रिट्वीट और शेयर कर रहे हैं। इस समय इंटरनेट पर विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की दो तस्वीरें लीक हुई हैं।
पहली तस्वीर दिल्ली टाईम्स ने ट्वीट की है जिसे फैन्स लगातार तेज़ी से शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीर में कैटरीना कैफ और विकी कौशल की खुशी साफ दिखाई दे रही है। कैटरीना कैफ ने लाल जोड़े में सात फेरे लिए वहीं विकी कौशल ने सफेद शेरवानी में।

दूसरी तस्वीर में विकी कौशल और कैटरीना कैफ फोर्ट की ऊपर की मंज़िल पर एक दूसरे को जयमाला डालते दिखाई दे रहे हैं। वहीं शादी के बाकी सारे मेहमान, नीचे ग्राउंड से ये रस्म होते देख रहे हैं।
फैन्स लगातार इन तस्वीरों को शेयर कर अपनी खुशी ज़ाहिर कर रहे हैं। हमारी ओर से भी विकी और कैटरीना को शादी की ढेर सारी बधाईयां।

बेहद खुश दिखा कपल
कैटरीना कैफ और विकी कौशल की ये तस्वीरें फैन्स लगातार शेयर कर रहे हैं। लगभग सभी न्यूज़ चैनल ये तस्वीरें एक्सक्लूसिव रूप से अपने चैनल पर दिखा रहे हैं।

सब्यसाची के लहंगे में दिखीं कैटरीना
सब्यसाची के लहंगे में कैटरीना कैफ बेहद प्यारी दिखाई दे रही हैं। कैटरीना के इसी लहंगे की वजह से विकी और कैटरीना ने ठंड में शादी की है क्योंकि गर्मी में इसे राजस्थान में संभाल पाना मुश्किल हो जाता।

सवाई माधोपुर में लिए सात फेरे
राजस्थान के सवाई माधोपुर में विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने सात फेरे लिए। राजस्थान के सिक्स सेंस रिज़ॉर्ट में ये रॉयल शादी हुई है।

अभी तक चल रही थीं पुरानी तस्वीरें
अभी तक कैटरीना कैफ की पुरानी Bridal तस्वीरें ही वायरल थीं। इन तस्वीरों को देख, फैन्स बस कैटरीना को दुल्हन के लिबास में देखने के लिए उत्साहित थे।

फोटोशॉप होती रही तस्वीरें
अभी तक विकी कौशल और कैटरीना कैफ की फोटोशॉप की हुई तस्वीरें ही इंटरनेट पर वायरल थीं। अब आखिरकार फैन्स को उनकी पति - पत्नी के तौर पर पहली तस्वीर मिल चुकी है। विकी और कैटरीना को शादी की ढेरों बधाई।


Click it and Unblock the Notifications