हॉलीवुड की इस हिंदी रीमेक में संजना सांघी होगी सुशांत सिह राजपूत की हीरोइन
इन कई बॉलीवुड स्टार्स डेब्यू कर रहे है और अपना करियर बनाने में लगे हुए है। इनमें अगर स्टारकिड्स की बात की जाए तो वो भी पीछे नहीं है। बॉलीवुड में डेब्यू करना मतलब किसी भी स्टार के सपने का सच हो जाना होता है। ऐसे में कोई स्टार आकर छा जाता है तो किसी को काम तक मिलना मुश्किल हो जाता है।
इन दिनो बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में एक खबर और फैल रही है और वो ही अभिनेत्री संजना सांघी के डेब्यू की चर्चा है। जीं हां ये वही संजना संघी है जिनको आप फिल्म रॉकस्टार, हिंदी मीडियम और फुकरे में देख चुके है। तो ऐसे में आप सोच रहे है कि उनका बॉलीवुड डेब्यू कैसे हो सकता है।

दरअसल इस बार संजना लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली बार दिखाई देगी और अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करेगी। बता दे कि इसके लिए चर्चा काफी जोरो पर है कास्टिंग डायरेक्टर ने भी ये बयान दिया है कि फिल्म में संजना का लीड रोल होगा।
हम बात कर रहे है हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म द फॉल्ट इन अवर स्टार्स के बारे में जिसको हिंदी में रीमेक किया जा रहा है। इस फिल्म सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में होगे और संजना उनकी हीरोइन होगी। आपको बता दे कि इस फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने फिल्म के लिए संजना को कास्ट किया है और मुबई मिरर को इसकी जानकारी भी दी है।
इसके बारे मे आगे बोलते हुए मुकेश ने कहा कि जब वो फिल्म रॉकस्टार के लिए कास्टिंग कर रहे थे उस दौरान वो प्रीति से मिले थे और उनको वो काफी ज्यादा एनर्जेटिक और चार्मिंग लगी थी। मुकेश ने भी कहा कि मैने उसी समय सोचा था कि इस लड़की के मुताबिक स्क्रिप्ट मिलने के बाद वो एक बार जरूर इसके साथ काम करना चाहेगे और जब इतने सालों के बाद द फॉल्ट इन अवर स्टार समने आई तो संजना इसके लिए बिल्कुल पर्फेक्ट है।
मुकेश ने कहा कि उनके पास पर्फेक्ट फेस है और वो एक बेहतरीन अदाकारा भी है। बता दें कि यही कारण है कि मुकेश ने फिल्म के लिए उनको साइन कर लिया है। इस फिल्म को फॉक्स स्टूडियो के द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।
इसकी प्रोडक्शन डायरेक्टर रुचा पाठक बताती है कि संजना एक बेहद मासूम फेस वाली एक अच्छी एक्ट्रेस है उन्होने उनका दिल जीत लिया है। खबरों की माने तो पहले कृति सैनन की बहन नुपूर को इस फिल्म के लिए मौका दिया जा रहा था पर बाद में ये मौका संजना को मिल गया।
ये कहानी एक ऐसी लड़की पर आधारित को जो कैंसर से पीडित है। अब इसको ये दोनो स्टार किस तरह से पर्दे पर उतारते है ये तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications