रणवीर सिंह - शालिनी पांडे स्टारर जयेशभाई जोरदार की रिलीज़ डेट अनाउंस, फरवरी 2022 में आएगी यशराज फिल्म
आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स ने अपनी आने वाली चार बड़ी फिल्मों की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है। इनमें से एक है रणवीर सिंह स्टारर जयेशभाई जोरदार। रणवीर की ये फिल्म 25 फरवरी 2022 को थिएटर में रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म से साउथ की कबीर सिंह यानि कि विजय देवरेकोंडा स्टारर अर्जुन रेड्डी की हीरोइन शालिनी पांडे अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है।
रणवीर सिंह इस फिल्म में एक बार फिर से एक्सपेरिमेंट करते हुए एक सीधे सादे गुजराती आम आदमी की भूमिका में दिखाई देंगे। जयेशभाई किस तरह जोरदार बिज़नेस करता है यही फिल्म की कहानी है। इसे डायरेक्ट कर रहे हैं दिव्यांग ठक्कर जिनका ये फिल्म डेब्यू होगा।

रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म अनाउंस तो नवंबर 2019 में ही हो गई थी और ये काफी तेज़ी से बनने वाली थी लेकिन कोरोना काल में फिल्म का सारा शेड्यूल बिगड़ गया। अब आखिरकार, फिल्म रिलीज़ होने जा रही है और रणवीर सिंह एक बार फिर से अपनी कलाकारी से फैन्स का दिल जीतने को तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications