शमशेरा रिलीज़ डेट अनाउंस: मार्च 2022 में इस दिन होगी रणबीर कपूर - संजय दत्त की टक्कर
यशराज फिल्म्स ने अपनी आने वाली चार बड़ी फिल्मों की रिलीज़ डेट का एलान कर दिया है जिनमें से एक है रणबीर कपूर स्टारर शमशेरा। फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 18 मार्च 2022 को रिलीज़ होने जा रही है। शमशेरा यशराज फिल्म्स का पीरियड ड्रामा है जिसका बजट काफी ज़्यादा है।
माना जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत की भूमिका में दिखाई देंगे जो ब्रिटिश हुकूमत के दौरान के रसूखदार संजय दत्त से टक्कर लेते दिखाई देंगे। फिल्म में रणबीर एक डकैत कबीले के हक की लड़ाई लड़ेंगे।

फिल्म में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर भी दिखाई देंगी। ये वाणी कपूर की चौथी यशराज फिल्म होगी। इससे पहले वाणी कपूर शुद्ध देसी रोमांस के साथ डेब्यू करने के बाद बेफिक्रे और वॉर में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दे चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications