BREAKING News: उर्मिला मातोंडकर ने कर ली शादी.. जी हां, यह सच है!
[बॉलीवुड न्यूज] जहां सभी बॉलीवुड फैंस और मीडिया की निगाहें फिल्म एक्ट्रेस प्रीटी जिंटा की शादी पर जमी थी, वहीं इस दूसरी एक्ट्रेस ने सबको अचानक शादी कर हैरान कर दिया। जी हां, सुपरहिट फिल्म एक्ट्रेस रह चुकीं उर्मिला मातोंडकर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

रंगीला गर्ल ने कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उर्मिला की शादी उनके मुंबई स्थित आवास पर संपन्न हुईं।
42 वर्षीय उर्मिला ने काफी सादे और निजी समारोह में शादी को तरजीह दी। उन्होंने कहा, 'हमने वेडिंग सेरेमनी सिर्फ परिवार और दोस्तों के बीच ही रखी क्योंकि हमारा परिवार चाहता था कि हम इसे पसर्नल इवेंट ही रखें। यही कारण है कि हमने ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया।'
OUCH.. जब सलमान खान ने जैकलीन को प्यार से कहा- ' जैकी बेबी'..
बता दें, बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकी उर्मिला ने लगभग सभी एक्टर्स के साथ फिल्में की हैं। बॉलीवुड के खान तिकड़ी के अलावा अक्षय कुमार, अजय देवगन के साथ भी हम उर्मिला की जोड़ी देख चुके हैं। ऐसे में हमें उम्मीद थी कि उर्मिला की शादी में हमें पूरा बॉलीवुड परिवार देखने को मिलेगा। खैर, हमारी ओर से एक्ट्रेस को नई जिंदगी की ढ़ेरों शुभकामनाएं..


Click it and Unblock the Notifications