OUCH.. सलमान खान के फैंस को इस खबर से मिल सकता है.. जोरदार झटका!

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की जान को खतरा है.. जी हां, यह हम नहीं कह रहे बल्कि मुंबई पुलिस कह रही है। दरअसल, एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। मुंबई पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना 16 फरवरी की है। जब पुलिस कंट्रोल रूम में एक अंजान कॉल आया और सलमान खान को मारने की धमकी दी गई। हालांकि पुलिस को शक है कि यह एक फर्जी फोन था, लेकिन फिर भी पुलिस मामले में कोई कमी नहीं रखना चाहती है। पुलिस ने उस जगह का पता लगा लिया है जहां से फोन किया गया था और इसे लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

''बजरंगी भाईजान' से ज्यादा हिट होनी चाहिए थी 'प्रेम रतन धन पायो''

पुलिस सलमान खान की सुरक्षा में भी कोई कमी नहीं रखना चाहती। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने वाले इस सुपरस्टार के लाखों करोड़ों फैन हैं, ऐसे में इनके दुश्मनों का होना भी कोई आश्चर्य की बात नहीं। लेकिन इस तरह सामने से आकर कोई जान की धमकी दे तो हैरानी जरूर होती है।

बहरहाल, हमें पता है मुंबई पुलिस इस मामले से अच्छे से निपट लेगी। और हमारे सुपरस्टार भी सुरक्षित रहेंगे। आखिर अभी सलमान खान कई फिल्में लाइन में लगीं हैं, जिसका बेसब्री से फैंस को इंतजार है।

यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X