..................... Breaking News : Jagjit singh has no more | ब्रेकिंग न्यूज : गजल सम्राट जगजीत सिंह का निधन, सकते में लोग - Hindi Filmibeat

ब्रेकिंग न्यूज : गजल सम्राट जगजीत सिंह का निधन, सकते में लोग

Jagjit Singh
एक बड़ी दुखद खबर संगीत के क्षेत्र से आ रही है, मुंबई के लीलावती अस्पताल में जगजीत सिंह का आज सुबह आठ बजे निधन हो गया है। वो 70 साल के थे। वो पिछले दो हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे। उनको ब्रेन हेमरेज हुआ था जिसका ऑप्रेशन के बाद ही वो कोमा में थे। इस समय अस्पताल में उनकी पत्नी चित्रा और परिवार के लोग मौजूद हैं। जगजीत सिंह के जाने से पूरा देश सकते में हैं। संगीत की इतनी बड़ी क्षति से लोग काफी दुखी है।

आपको बता दें कि जगजीत जी का जन्म 8 फरवरी 1941 को राजस्थान के गंगानगर में हुआ था। पिता सरदार अमर सिंह धमानी भारत सरकार के कर्मचारी थे। जगजीत जी का परिवार मूलतः पंजाब के रोपड़ ज़िले के दल्ला गांव का रहने वाला है। बचपन में उन्हें अपने पिता से संगीत विरासत में मिला। 1969 में उन्होंने गायिका चित्रा से शादी की थी।

आम आदमी के दिलों पर राज करने वाले जगजीत सिंह को लोग कभी नहीं भूल पायेगें। अपनी आवाज से लोगों को रूलाने वाले जगजीत सिंह ने संगीत को उस गहराई को छुआ जिसे लोग कभी भी भूला नहीं पायेगें जिसके चलते वो गजल सम्राट बन गये। उनकी मौजूदगी ने गजल गायिकी ने समंदर की वो गहराई छुई जहां तक कोई नहीं पहुंच सकता है। और आज हर किसी के दिल से केवल यही आवाज निकल रही है कि चिठ्ठी न संदेश ...कहां तुम चले गये?

अगर आप भी संगीत के इस पुरोधा को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉ्कस में दर्ज करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X