दिवाली के दिन हुई कैटरीना कैफ - विकी कौशल की रोके की रस्म पूरी, इस स्टार कपल के घर चुपचाप हुई सगाई

कैटरीना कैफ और विकी कौशल दिसंबर के पहले हफ्ते में शादी कर रहे हैं इस बात की अफवाहें तो उड़ ही रही हैं। लेकिन अब ताज़ा उड़ती हुई खबर ये है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने दिवाली के दिन एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर रिश्ता पक्का कर लिया है। ये सगाई का फंक्शन, चुपचाप कैटरीना कैफ के खास दोस्त के घर हुआ।

एक था टाईगर डायरेक्टर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर के घर, कैटरीना कैफ और विकी कौशल के रोके की रस्म पूरी हुई। इस फंक्शन में केवल दोनों परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

breaking-buzz-vicky-kaushal-and-katrina-kaif-get-engaged-at-ek-tha-tiger-director-kabir-khan-s-home

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फंक्शन में विकी कौशल के भाई सनी कौशल, मां वीणा कौशल, पिता शाम कौशल और कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ और मां सुज़ैन टरक्विट शामिल हुईं। कबीर खान, कैटरीना कैफ के बेहद करीब हैं और कैटरीना उन्हें राखी बांधती हैं। वहीं कैटरीना कैफ और विकी कौशल, दोनों ही अपनी शादी को मीडिया की सुर्खियां नहीं बनाना चाहते थे।

आखिर समय बदलेंगे शादी का मंडप?

आखिर समय बदलेंगे शादी का मंडप?

कैटरीना कैफ और विकी कौशल फिलहाल तो जोधपुर के एक फोर्ट में शादी करने का प्लान कर चुके हैं। लेकिन खबरों की मानें तो मीडिया में अपनी शादी की सारी खबरें लीक होने से विकी और कैटरीना नाखुश हैं और इसलिए हो सकता है कि वो आखिरी समय पर अपना मंडप कहीं और लगाकर सात फेरे लेने का फैसला कर सकते हैं।

दोस्तों को नहीं मिला है न्योता

दोस्तों को नहीं मिला है न्योता

अभी तक इस शादी का न्योता कैटरीना कैफ के दोस्तों को नहीं मिला है और माना जा रहा है कि कैटरीना शायद ही इंडस्ट्री के दोस्तों को इस शादी में बुलाएंगी। कैटरीना बेहद ही निजी इंसान हैं और इसलिए अपनी सगाई और शादी की खबरें मीडिया में बाहर आने के बाद से वो अपनी शादी किसी से डिस्कस नहीं कर रही हैं।

दोस्तों को दी गई है इत्तिला

दोस्तों को दी गई है इत्तिला

एक सूत्र ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने अपने दोस्तों को दिसंबर की तारीखें खाली रखने को कही हैं और वो इन्हीं तारीखों में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि ये शादी बेहद ही निजी समारोह होगी।

शादी के बाद लेंगे ब्रेक

शादी के बाद लेंगे ब्रेक

खबरें ये भी हैं कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने भारत में ही शादी करने का फैसला किया है क्योंकि शादी के बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ एक लंबा ब्रेक लेने का प्लान बना रहे हैं।

यूं किया था प्रपोज़

यूं किया था प्रपोज़

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट ने विकी कौशल के रोमांटिक से फिल्मी प्रपोज़ल के बारे में खुलासा किया है। इस रिपोर्ट की मानें तो विकी कौशल कैटरीना कैफ की पसंदीदा Cookies, उनके फेवरिट Baker से बनवाकर ले गए।जब विकी कैटरीना के घर पहुंचे और उन्हें Cookies का डब्बा पकड़ाया तो अंदर एक नोट था जिस पर लिखा था - Will You Marry Me। साथ ही एक अंगूठी भी दी। कैटरीना ने हां बोलने में देर नहीं लगाई और तुरंत हां कर दी।

Big Fat Punjabi Wedding की तैयारी

Big Fat Punjabi Wedding की तैयारी

लॉकडाउन और कोरोना में दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। बात करें शादी की तो ये 7 - 9 दिसंबर के बीच होने वाली है।ये शादी एक Royal Wedding होगी जहां केवल दोनों के परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल होंगे। शादी के लिए मंडप लगेगा, राजस्थान के जोधपुर शहर में।ये एक Big Fat Punjabi Wedding होगी जहां हल्दी, मेहंदी, सात फेरे होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X