रोहित शेट्टी ने कंफर्म की गोलमाल 5, 900 करोड़ पहुंचेगा गोलमाल सीरीज़ का बॉक्स ऑफिस

रोहित शेट्टी बॉक्स ऑफिस के सबसे सफल डायरेक्टर हैं और ये सफलता उन्हें बॉलीवुड की दो सबसे सफल सीरीज़ के कारण मिली है - पहली सिंघम सीरीज़ जिसके साथ रोहित शेट्टी ने धीरे धीरे सिंबा और सूर्यवंशी के अलग अलग कॉप वर्ल्ड बनाए जो अब कॉप यूनिवर्स की तैयारी में हैं। लेकिन रोहित शेट्टी को दर्शकों का बेतहाशा प्यार मिला गोलमाल सीरीज़ के साथ।

गोलमाल विशुद्ध इंटरटेनमेंट के लिए जानी जाती है और इस सीरीज़ के साथ रोहित शेट्टी चार बार सफलतापूर्वक दर्शकों को हंसा चुके हैं। अब रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान, गोलमाल 5 भी कंफर्म कर दी है।

breaking-buzz-rohit-shetty-confirms-golmaal-5-franchise-has-650-crores-box-office-aims-900-crores

रोहित शेट्टी का कहना है - जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, गोलमाल 5 बनेगी। दो साल तो कोरोना और सूर्यवंशी में चले गए। गोलमाल ऐसी सीरीज़ है जो कभी खत्म नहीं होगी। गौरतलब है कि काफी पहले ही रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 की तैयारी शुरू हुई थी और खबरें थीं कि फिल्म की लीड के लिए उनके दिमाग में आलिया भट्ट हैं। लेकिन ये खबरें ठंडी पड़ गईं।

650 करोड़ की गोलमाल सीरीज़

650 करोड़ की गोलमाल सीरीज़

गोलमाल की सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो इस सीरीज़ को आगे बढ़ाते गए। 2008 में गोलमाल रिटर्न्स, 2010 में गोलमाल 3 और फिर 2017 में गोलमाल अगेन। अब रोहित शेट्टी गोलमाल 5 बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। गोलमाल सीरीज़ की चारों फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 390 करोड़ की कमाई की है। वहीं इन चारों फिल्मों ने मिलकर वर्ल्डवाइड 650 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में माना जा रहा है कि गोलमाल 5 के साथ रोहित शेट्टी वर्ल्डवाईड 900 करोड़ का आंकड़ा छू सकते हैं।

13 करोड़ में बनी थी पहली फिल्म

13 करोड़ में बनी थी पहली फिल्म

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की इस मज़ेदार सीरीज़ की शुरूआत 15 साल पहले हुई थी। गोलमाल का बजट था 13 करोड़ रूपये। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने 2.3 करोड़ की ओपनिंग की थी जिसके बाद ये आंकड़ा वीकेंड पर 7 करोड़ और पहले हफ्ते में 13 करोड़ पहुंचा था। गोलमाल का लाईफटाइम कलेक्शन था 27 करोड़ रूपये और इसने वर्ल्डवाइड करीब 70 करोड़ की कमाई की थी।

गोलमाल रिटर्न्स के 108 करोड़

गोलमाल रिटर्न्स के 108 करोड़

गोलमाल रिटर्न्स का बजट था 24 करोड़ रूपये। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा असर नहीं छोड़ पाई थी और इस सीरीज़ की सबसे कमज़ोर फिल्म थी। फिल्म ने 6 करोड़ की ओपनिंग की थी जिसके बाद ये आंकड़ा वीकेंड पर 17.5 करोड़ और पहले हफ्ते में 33 करोड़ पहुंचा था। गोलमाल का लाईफटाइम कलेक्शन था 51 करोड़ रूपये और इसने वर्ल्डवाइड करीब 108 करोड़ की कमाई की थी।

क्लासिक फिल्म खट्टा मीठा की छाप गोलमाल 3

क्लासिक फिल्म खट्टा मीठा की छाप गोलमाल 3

गोलमाल 3 हिंदी फिल्म खट्टा मीठा से प्रेरित थी। गोलमाल 3 का बजट था 40 करोड़ रूपये। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने 8 करोड़ की ओपनिंग की थी जिसके बाद ये आंकड़ा वीकेंड पर 33.5 करोड़ और पहले हफ्ते में 62 करोड़ पहुंचा था। गोलमाल का लाईफटाइम कलेक्शन था 106 करोड़ रूपये और इसने वर्ल्डवाइड करीब 160 करोड़ की कमाई की थी।

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

गोलमाल अगेन का बजट था 100 करोड़ रूपये। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई करते हुए दीवाली का मज़ा दे दिया था। फिल्म ने 30 करोड़ की ओपनिंग की थी जिसके बाद ये आंकड़ा वीकेंड पर 87.5 करोड़ और पहले हफ्ते में 137 करोड़ पहुंचा था। गोलमाल का लाईफटाइम कलेक्शन था 205 करोड़ रूपये और इसने वर्ल्डवाइड करीब 310 करोड़ की कमाई की थी। तान्हाजी से पहले तक गोलमाल अगेन के साथ रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म तोहफे में दी।

रोहित शेट्टी सबसे सफल डायरेक्टर

रोहित शेट्टी सबसे सफल डायरेक्टर

15 सालों के करियर में रोहित शेट्टी को अपने दर्शकों की पूरी समझ हो चुकी है। यही कारण है कि वो अपने करियर में कुल 1500 करोड़ की बॉक्स ऑफिस कमाई कर चुके हैं। रोहित का कहना है कि अब गोलमाल केवल उनकी फिल्म है। उनकी डिमांड है और मैं बस उस प्रोडक्ट की डिलीवरी देने का काम करता हूं। इसीलिए मुझे गोलमाल बनानी ही है। रोहित शेट्टी ने इससे पहले एक इंटरव्यू में बताया, "मेरे लिए गोलमाल का आईडिया साफ है - दर्शकों को खुश करना।"

अब जब रोहित शेट्टी ने खुद कंफर्म कर दिया है कि गोलमाल 5 बन रही है तो देखना है कि रोहित इसे सर्कस की रिलीज़ के बाद शुरू करते हैं या फिर पहले सिंघम 3 बनाते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X