..................... Ranbir Kapoor and Aamir Khan come together for a film goes on floor in mid 2022 | आमिर खान और रणबीर कपूर ने साथ में साईन की फिल्म - Hindi Filmibeat

Breaking Buzz: आमिर खान - रणबीर कपूर धमाकेदार फिल्म के लिए आ रहे हैं साथ, 2022 में हो गई बुकिंग

आमिर खान, बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट हैं और आसानी से कहा जा सकता है कि इंडस्ट्री में अगर कोई उनकी विरासत संभाल सकता है तो वो हैं रणबीर कपूर। लेकिन ज़रा सोचिए कि अगर ये दो सुपरस्टार्स एक साथ एक ही फ्रेम में दिखेंगे तो कितनी तबाही होगी। और ये तबाही अब वाकई होने जा रही है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान और रणबीर कपूर साथ में एक फिल्म कर रहे हैं।

इस फिल्म की डीटेल्स फिलहाल बिल्कुल सीक्रेट रखी जा रही हैं। फिल्म को आमिर खान खुद प्रोड्यूस करेंगे। आमिर खान और रणबीर कपूर, दोनों को ही ये स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है। फिल्म 2022 के मध्य से फ्लोर पर चली जाएगी।

breaking-buzz-ranbir-kapoor-and-aamir-khan-come-together-for-a-film-goes-on-floor-in-mid-2022

गौरतलब है कि लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर खान का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। अब ये तय हो चुका है कि लाल सिंह चड्ढा के अप्रैल में रिलीज़ होने के बाद आमिर खान इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। और अफवाहों की मानें तो इस फिल्म की अनाउंसमेंट, मार्च में आमिर खान के जन्मदिन पर हो सकती है।

पीके में मिली थी पहली झलक

पीके में मिली थी पहली झलक

आमिर खान और रणबीर कपूर को एक फ्रेम में देखने की दर्शकों की ख्वाहिश पूरी की थी राजकुमार हिरानी ने पीके के साथ। इस फिल्म के आखिरी सीन में रणबीर कपूर एक कैमियो करते नज़र आए थे जो फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राईज़ था। चूंकि उस दौरान, सोशल मीडिया इतना तेज़ नहीं होता था इसलिए ये खबर लोगों से छिपी रह गई थी।

पीके सीक्वल की थी उम्मीदें

पीके सीक्वल की थी उम्मीदें

राजकुमार हिरानी ने जिस मोड़ पर रणबीर कपूर के साथ पीके को खत्म किया था, फैन्स को उम्मीदें थीं कि शायद राजकुमार हिरानी, रणबीर कपूर के साथ पीके का सीक्वल लेकर आएं। लेकिन ये अफवाहें धरी की धरी रह गईं। हालांकि, राजकुमार हिरानी, रणबीर कपूर के साथ लौटे तो सही पर संजय दत्त की बायोपिक संजू के साथ।

आमिर - रणबीर का साथ

आमिर - रणबीर का साथ

बात करें आमिर खान और रणबीर कपूर के साथ की तो दोनों का नाम एक साथ गुलशन कुमार बायोपिक मुग़ल के साथ भी जुड़ा था। खबरें थीं कि अक्षय कुमार के ये फिल्म छोड़ने के बाद आमिर खान इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बने। आमिर ने इसे डायरेक्ट करने की भी सोची और प्रोड्यूस करने की भी। साथ ही उन्होंने फिल्म में लीड किरदार के लिए रणबीर कपूर का नाम तय कर लिया। लेकिन ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।

कौन होगी हीरोइन

कौन होगी हीरोइन

अब आमिर खान, रणबीर कपूर के साथ आखिरकार एक ही फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म की हीरोइन फिलहाल तय नहीं की गई है लेकिन आखिरी बार आमिर खान, लाल सिंह चड्ढा में आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहते थे। आलिया ने लाल सिंह चड्ढा, सलमान खान के साथ भंसाली फिल्म इंशाल्लाह के लिए छोड़ दी थी। अब देखना है कि क्या वाकई, आमिर खान इस बार रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट के साथ भी जुड़ पाते हैं। और अगर ऐसा होता है तो ये तिकड़ी कैसा धमाका करेगी, ये बताने की ज़रूरत हमें नहीं हैं।

पड़ेगा फिल्मों पर असर?

पड़ेगा फिल्मों पर असर?

आमिर खान परफेक्शनिस्ट हैं और एक फिल्म पर सालों लगा देते हैं। कुछ यही हाल रणबीर कपूर का भी रहता है। ऐसे में अगर दोनों एक साथ किसी फिल्म पर काम कर रहे हैं तो इसका सबसे ज़्यादा असर पड़ सकता है रणबीर कपूर की महत्त्वाकांक्षी फिल्म रामायण पर। माना जा रहा है कि नितेश तिवारी की इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने राम के किरदार के लिए हां कर दी है और ऋतिक रोशन ने रावण बनने के लिए।

पूरी तरह पैक हो चुके हैं रणबीर

पूरी तरह पैक हो चुके हैं रणबीर

अगर 2022 की बात करें तो रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा, मार्च में रिलीज़ हो रही है और इसके बाद सितंबर में आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्र। इस दौरान, रणबीर कपूर अपनी बाकी दो फिल्म लव रंजन की श्रद्धा कपूर के साथ अनाम फिल्म और संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। ये दोनों फिल्में, 2023 के 26 जनवरी और 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X