..................... Janhvi Kapoor bags Pooja Entertainment Akshay Kumar's Bade Miyaan Chote Miyan | जान्हवी कपूर को मिली अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां - Hindi Filmibeat

Buzz: अली अब्बास ज़फर की Bade Miyan Chote Miyan में जान्हवी कपूर की एंट्री, टाईगर श्रॉफ के साथ करेंगी एक्शन

breaking-buzz-janhvi-kapoor-bags-pooja-entertainment-akshay-kumar-tiger-bade-miyan-chote-miyan

जब से अली अब्बास ज़फर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां [Bade Miyan Chote Miyan] अनाउंस हुई है तब से इस फिल्म से जुड़ी हर खबर फैन्स की दिलचस्पी बढ़ा रही है। अब खबर है कि फिल्म की एक हीरोइन फाईनल हो चुकी है और उस हीरोइन का नाम है जान्हवी कपूर। अक्षय कुमार - टाईगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म में जान्हवी कपूर [Janhvi Kapoor] और टाईगर श्रॉफ [Tiger Shroff] का पेयर दिखाई देगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो अली अब्बास ज़फर की ये फिल्म सबसे बड़े बजट की एक्शन फिल्म कही जा रही है। फिल्म को जैकी भगनानी की पूजा इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है और इसका बजट 300 - 350 करोड़ बताया जा रहा है। अगर ऐसा है तो ये जान्हवी कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होगी।

अगर जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनके हिस्से इस समय हेलेन रीमेक है जिसका नाम है मिली। इसके अलावा, जान्हवी कपूर, धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने जा रही हैं जिसे कयोज़ ईरानी डायरेक्ट करेंगे। जान्हवी कपूर एक तरफ जहां नितेश तिवारी के साथ वरूण धवन स्टारर बवाल की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं वहीं दूसरी तरफ अब वो धर्मा प्रोडक्शन्स की मिस्टर एंड मिसेज़ माही पर काम करना शुरू कर चुकी हैं। इस फिल्म में वो राजकुमार राव के अपोज़िट दिखाई देंगी।

जान्हवी कपूर को आखिरी बार फिल्म गुड लक जेरी में देखा गया। ये फिल्म डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म में जान्हवी के किरदार को काफी पसंद किया गया था। हालांकि ये तमिल फिल्म कोलमवू कोकिला का हिंदी रीमेक है। तमिल फिल्म में ये किरदार सामंथा रूथ प्रभु ने निभाया था इसलिए जान्हवी के लिए ये बड़ी टक्कर थी। फिर भी जान्हवी ने इस किरदार को मक्खन कि तरह निभाया।

वहीं अगर बड़े परदे की बात करें तो जान्हवी कपूर को आखिरी बार दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स फिल्म रूही में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों का ज़्यादा प्यार नहीं मिल पाया। लेकिन इन सब फिल्मों से अलग होगी बड़े मियां छोटे मियां जहां जान्हवी कपूर, अक्षय कुमार और टाईगर श्रॉफ के साथ एक्शन करती दिखाई देंगी। ये उनके करियर की पहली एक्शन फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X