मैं टाईगर 3 नहीं कर रहा हूं, ना ही मैंने फिल्म की शूटिंग की है, सलमान से जाकर पूछिए ये सवाल - इमरान हाशमी

इमरान हाशमी आजकल अपनी आने वाली फिल्म चेहरे का प्रमोशन कर रहे हैं और इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान इमरान हाशमी ने ऐसी बात बोल दी है जो किसी धमाके से कम नहीं हैं। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में जब इमरान हाशमी से पूछा गया कि उन्होंने टाईगर 3 की शूटिंग शुरू कर दी है तो इमरान ने साफ कहा कि आपको किसने कहा कि मैंने टाईगर 3 की शूटिंग कर ली है?

इमरान ने आगे कहा - लोग ऐसा कह रहे हैं कि मैंने टाईगर 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन मैंने ऐसी कोई शूटिंग नहीं की है। बल्कि मैं तो ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा भी नहीं हूं। मुझे नहीं पता है कि लोग ऐसी बातें क्यों कह रहे हैं! ना मैंने ऐसा कोई बयान दिया है, ना ही कभी ये माना कि मैं ये फिल्म कर रहा हूं।

emraan-hashmi-denies-being-a-part-of-tiger-3-says-ask-salman-khan-if-i-am-doing-the-film

जब इमरान हाशमी से पूछा गया कि वो लगातार इस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं और जिम में अपनी बॉडी बना रहे हैं, तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं तो इमरान हाशमी का कहना था कि मैं केवल जिम में बॉडी बना रहा हूं क्योंकि मैं फिट दिखना चाहता हूं। इससे पहले भी एक इंटरव्यू में इमरान ने इस फिल्म के बारे में पूछे जाने पर कहा - मुझे नहीं पता, क्या सच में मैं ये फिल्म कर रहा हूं? आप टाईगर (सलमान) से पूछिए।

फिल्म के विलेन इमरान हाशमी

फिल्म के विलेन इमरान हाशमी

अगर खबरों की मानें तो टाईगर 3 का अगला शेड्यूल 23 जुलाई से शूट होना था। इस शेड्यूल में फिल्म के विलेन इमरान हाशमी, कैटरीना कैफ और सलमान खान से टक्कर लेते दिखाई देने वाले थे। फिल्म के लिए सलमान खान और कैटरीना कैफ के एंट्री सीन तो हमेशा की तरह धमाकेदार होने हैं। लेकिन इस बार उतनी ही धमाकेदार एंट्री मिलने वाली थी फिल्म के विलेन इमरान हाशमी को। लेकिन ये शेड्यूल आगे ही बढ़ता गया।

इमरान के बिना रवाना हुए सलमान - कैटरीना

इमरान के बिना रवाना हुए सलमान - कैटरीना

अब सलमान खान और कैटरीना कैफ फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो चुके हैं जबकि इमरान हाशमी अभी भी भारत में हैं और अपनी आने वाली फिल्म चेहरे के प्रमोशन में व्यस्त हैं। खबरों की मानें तो इमरान हाशमी जल्दी ही अपने सीन की शूटिंग करने के लिए विदेश रवाना हो सकते हैं।

10 करोड़ का एंट्री सीन

10 करोड़ का एंट्री सीन

माना जा रहा है कि यशराज फिल्म्स और फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा, मिलकर इमरान हाशमी की एंट्री को भव्य बनाने वाले हैं और इस पर करोड़ों खर्च होगा। अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में इमरान का एंट्री सीन 10 करोड़ का होगा।इससे पहले एक था टाईगर और टाईगर ज़िंदा है में सलमान खान की एंट्री काफी धमाकेदार थी।

सलमान की ही तरह होगी धमाकेदार एंट्री

सलमान की ही तरह होगी धमाकेदार एंट्री

एक था टाईगर में सलमान की एंट्री क्रेडिट के साथ ही हो गई थी वहीं टाईगर ज़िंदा है में वो भेड़ियों के पूरे झुंड के साथ लड़ते दिखाई दिए। वहीं कैटरीना कैफ के किरदार ज़ोया को भी दोनों फिल्मों में बेहतरीन शॉट्स के साथ एंट्री दी गई थी। ऐसे में अब इमरान के किरदार के एंट्री सीन पर भी काफी मेहनत की जा रही है। फिल्म में इमरान हाशमी एक ISI एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे जो आखिरकार टाईगर और ज़ोया का जवाब होगा।

ले रहे हैं भारी भरकम ट्रेनिंग

ले रहे हैं भारी भरकम ट्रेनिंग

इमरान हाशमी को एक बार फिर से निगेटिव किरदार में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म के लिए इमरान हाशमी अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं और सलमान खान से टक्कर लेने के लिए अपना वज़न बढ़ा रहे हैं। इसके लिए वो खासतौर से एक स्पेशल टीम के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं।

लेंगे सलमान खान से टक्कर?

लेंगे सलमान खान से टक्कर?

तो अगर इमरान हाशमी केवल टाईगर 3 की आधिकारिक घोषणा के पहले फिल्म के बारे में बात नहीं करना चाहते हैं तो दर्शकों को थोड़ा इंतज़ार करना होगा। अगर इमरान वाकई ये फिल्म कर रहे हैं तो इमरान हाशमी अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म में दिखाई देने जा रहे हैं। यशराज फिल्म्स की टाईगर 3 में विलेन के तौर पर सलमान खान से टक्कर लेने के बाद उनका करियर शायद एक और नई दिशा लेगा। दर्शकों को पूरी उम्मीद है कि इमरान हाशमी, सलमान खान के सामने पूरे दम के साथ मज़बूती से खड़े दिखाई दे सकते हैं। बस आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है।

रिलीज़ के लिए तैयार है चेहरे

रिलीज़ के लिए तैयार है चेहरे

इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे रिलीज़ के लिए तैयार है और इमरान अपने दर्शकों और मीडिया का सारा फोकस फिलहाल, इसी फिल्म पर चाहते हैं। इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन और रिया चक्रवर्ती के साथ दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X