Breaking: अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की आज है शादी, गुपचुप सज चुका है मंडप, डीटेल्स

अनिल कपूर के परिवार के लिए 14 अगस्त का दिन बेहद शुभ और मंगल है। आज के दिन उनकी बेटी, रिया कपूर, अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ये शादी बेहद सादे तरीके से गुपचुप, बिना किसी शोर शराबे के करने के प्लान है। गौरतलब है कि रिया कपूर और करण बूलानी की शादी की अफवाहें कई बार उड़ चुकी हैं।

लेकिन अब, 14 अगस्त को आखिरकार, रिया और करण सात फेरे लेने को तैयार हैं। ये विवाह समारोह अनिल कपूर के जुहू बंगले में होगा और इसके लिए उनका घर भी सज कर बारात के स्वागत के लिए तैयार है।

breaking-anil-kapoor-s-daughter-rhea-kapoor-to-tie-the-knot-with-karan-boolani-today-14-august

माना जा रहा है कि ये शादी, सारे रीति - रिवाज़ और रस्मों के अनुसार ही होगी। शादी की रस्में, तीन दिन तक चलेंगी जिसमें हल्दी और संगीत शामिल है। हालांकि, अनिल कपूर का परिवार, रिसेप्शन कब देगा, इस पर अभी किसी ने कोई पुष्टि नहीं की है। फिलहाल तो इस शादी की भी किसी को खबर नहीं थी। बस गुपचुप तरीके से खबर गपशप गली में फैल गई।

सोनम और हर्ष की बहन रिया

सोनम और हर्ष की बहन रिया

रिया कपूर, सोनम कपूर की छोटी बहन हैं और हर्षवर्धन कपूर की बड़ी बहन हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो अकसर सोनम कपूर और उनके पिता अनिल कपूर के बीच की कड़ी बनने का काम करती हैं क्योंकि अनिल और सोनम सीधा एक दूसरे को कोई बात बिना झगड़े या बहस किए नहीं समझा सकते हैं। रिया और सोनम हमेशा एक दूसरे का साथ मज़बूती से देती हैं।

काफी समय से शादी की अफवाहें

काफी समय से शादी की अफवाहें

रिया और करण बूलानी की शादी की अफवाहें काफी समय से गपशप गली में फैली हुई थीं। सोनम कपूर की शादी के बाद से ही हर कोई बस अनिल कपूर के परिवार से एक और खुशखबरी का इंतज़ार कर रहा था। हाल ही में लोगों को लगा कि ये खुशखबरी, सोनम कपूर की प्रेगनेंसी है जिसका खंडन खुद सोनम ने किया था।

कौन हैं रिया कपूर

कौन हैं रिया कपूर

रिया कपूर, पेशे से एक फैशन डिज़ाईनर और प्रोड्यूसर हैं। वो और करण बूलानी, पिछले 13 सालों से रिलेशनशिप में है और शायद इतने लंबे समय का रिलेशनशिप ही सारी अटकलों का कारण था। अब 14 अगस्त को रिया और करण सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए शादी करने जा रहे हैं।

34 साल की रिया

34 साल की रिया

34 साल की रिया कपूर एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत सोनम कपूर की फिल्म आएशा प्रोड्यूस करने के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने फवाद खान और सोनम कपूर स्टारर खूबसूरत रीमेक की थी। उनकी आखिरी फिल्म थी सोनम कपूर - करीना कपूर - स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर वीरे दी वेडिंग जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था।

आनंद आहूजा की भारत वापसी

आनंद आहूजा की भारत वापसी

पिछले ही महीने, सोनम कपूर, लंदन से भारत वापस आई थीं और माना जा रहा था कि उनकी वापसी का कारण उनकी प्रेगनेंसी है। लेकिन अब इन खबरों पर विराम लग चुका है रिया की शादी की खबरों के साथ। सोनम कपूर के पति और अनिल कपूर के बड़े दामाद आनंद आहूजा भी शादी में शिरकत करने के लिए भारत वापसी कर चुके हैं।

शादी मुबारक रिया

शादी मुबारक रिया

फैन्स को रिया कपूर को बस अब शादी के जोड़े में देखने का इंतज़ार है। पर पता नहीं इस गुपचुप शादी की तस्वीरें, इंटरनेट तक अपना रास्ता बना पाएंगी या नहीं। खबरों की मानें तो इस शादी में कोई भी बॉलीवुड शख्सियत शिरकत नहीं करेगी। शादी में केवल दोनों परिवार और कुछ दोस्त शामिल होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X