JUST IN: आमिर खान ने की अगली फिल्म की घोषणा- 'लाल सिंह चड्डा', यहां जानें DETAILS
अपने जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने मीडिया से मुलाकात की, जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। आमिर की अगली फिल्म है- लाल सिंह चड्डा। यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक होगी। फिल्म के निर्देशक होंगे अद्वेत चंदन, जिन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' डाइरेक्ट किया था। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर हैं आमिर खान और वॉयोकॉम 18।
आमिर खान ने फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' पर बात करते हुए कहा, हमने फिल्म की राइट्स खरीद ली है और अब हम इस पर काम शुरु कर चुके हैं। इस फिल्म में पंजाबी किरदार अदा करूंगा.. साथ ही मुझे 20 किलो वजन भी कम करना है। मैंने तैयारी शुरु कर दी है। फिल्म सितंबर 2019 में फ्लोर पर आ जाएगी, जबकि 2020 में रिलीज होगी।

आमिर ने कहा, मुझे फॉरेस्ट गंप हमेशा से अच्छी फिल्म लगी है। यह पूरे परिवार के साथ बैठकर देखने वाली फिल्म है। फिलहाल हम फिल्म में मेरा लुक कैसा होगा, इस पर फोकस कर रहे हैं। हम सब इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications