ब्रेकअप के बाद मैं और भी परिपक्व हो गया हूं : जॉन

john abraham
बिपाशा बसु से अलग होने के बाद जॉन अब्राहम को लगने लगा है कि वो पहले से अब और भी ज्यादा जिम्मेदार हो गये हैं। वैसे जॉन अपनी पर्सनल बातों को कभी मीडिया के सामने जाहिर नहीं करते लेकिन आज वो हर मामलों में खुलकर बयान बाजी कर रहे हैं।

लगभग 10 साल साथ रहने के बाद जॉन और बिपाशा दोनो एक दूसरे से अलग हो चुके हैं, जॉन कहते हैं कि अब मेरी सोच पहले से कहीं ज्यादा परिपक्व हो चुकी है। हमारी जीवन में हर तरह के संबंधों से हम कुछ ना कुछ सिखते जरूर हैं। बाद में जॉन खुद कहते हैं कि मैं पहले अपनी पर्सनल बातें मीडिया के सामन उजागर करने से बचता था लेकिन आज मैं बदल चुका हूं। मैं आज अपनी लाइफ को अच्छे से जी रहा हूं मुझे अब माता-पिता का ध्यान रखने का भी वक्त मिल जाता है। मैं अब काम के बाद अपना सारा समय अपने माता-पिता को ही दे रहा हूं।

हम आपको बता दे कि जॉन ब्रेकअप के बाद अब काम पर लौट चुके हैं और जल्द ही उनकी फिल्म फोर्स भी पर्दे पर प्रदर्शित होने जा रही है जो कि एक तमिल फिल्म काखाकाखा की रिमेक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X