Video: लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर को आया हार्ट अटैक, स्टेज पर ही मौत

pedro henrique

Video: सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स के कई सारे वीडियो आते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो कि चर्चाओं में आ जाते हैं। ऐसे में हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो ब्राज़ीलियाई सिंगर पेड्रो हेनरिक की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान का है। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर की मौत-

दरअसल बात ऐसी है कि, 30 साल के ब्राजीलियाई सिंगर पेड्रो हेनारिक ने हाल ही में एक लाइव परफॉर्मेंस दी। ये लाइव परफॉर्मेंस सिंगर की आखिरी परफॉर्मेंस बन गई क्योंकि इसी शो के दौरान पेड्रो हेनारिक को हार्ट अटैक आ गया है।

हार्ट अटैक की वजह से सिंगर स्टेज पर गिर गए और अचानक मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हेनरिक के निधन के बाद, उनके रिकॉर्ड लेबल टोडा म्यूज़िक ने एक बयान जारी किया ग्रुप ने इंस्टाग्राम पर पुर्तगाली भाषा में लिखा, "जीवन में ये बहुत मुश्किल सिचुएशन हैं जिनके लिए हमारे पास कोई क्लीयरिफिकेशन नहीं है। हमें बस यह समझने की ज़रूरत है कि गॉड की इच्छा प्रबल होती है।"

रिकॉर्ड लेबल ने भी हेनरिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह "एक खुशमिजाज युवक, सभी का दोस्त था।" बताया जा रहा है कि हेनरिक एक धार्मिक कार्यक्रम में अपना हिट गाना 'वै सेर ताओ लिंडो' गा रहे थे, जिसे पूर्वोत्तर ब्राजील के शहर फेइरा डी सैन्टाना के एक कॉन्सर्ट हॉल से ऑनलाइन टेलीकास्ट किया गया था उसी दौरान ये दिल दहला देने वाली घटना हुई। इस घटना के बाद सिंगर के फैंस सदमें में हैं।

सिंगर का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गायक ने 30 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस तरह से सिंगर का जाना हर किसी के लिए दुखद है।

More from Filmibeat

Read more about: pedro henrique video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X