33 की उम्र में फिटनेस इंफ्लुएंसर ने तोड़ा दम, डबल हार्ट अटैक का कारण जान सुन्न पड़ जाएगा दिमाग!

ब्राजील की 33 साल की फिटनेस इन्फ्लुएंसर लारिसा बोर्गेस के साथ जो कुछ भी हुआ वो काफी हैरान करने वाला था। ऐसा कहा जाता है कि फिट रहने के कई फायदे हैं और डायबिटीज से लेकर दिल संबंधी बीमारियां पास नहीं आती हैं।
लेकिन सोमवार 28 अगस्त को लारिसा के साथ जो कुछ भी हुआ उसने फिर से इन बातों को सिर्फ कहावतों तक सीमित कर दिया है। जी हां, इस फिटनेस इन्फ्लुएंसर को एक साथ दो दिल के दौरे पड़े और उसने बेहद कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया।
बता दें कि लारिसा इस दुनिया में नहीं इसकी जानकारी उनके परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पेज के जरिए दी गई थी। उनके एक परिजन ने इस दुख के साथ लिखा था, 'इतनी कम उम्र में, सिर्फ 33 साल में परिवार के सबसे प्यारे शख्श को खोने का दर्द बहुत ज्यादा है, हमारे दिल टूट गए हैं, ये कमी कभी पूरू नहीं होगी।'
लारिसा फिटनेस इन्फ्लुएंसर थीं और इंटरनेट पर अपने वीडियोज के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित करती थीं। आइए जानते हैं कि इतनी फिट रहने के बाद भी लारिसा को दो बार हार्ट अटैक क्यों आया है।
ज्यादा शराब बनी कारण
खबरों की मानें तो लारिसा ने एक यात्रा के दौरान ज्यादा शराब पी लिया था और इसी वजह से उनको दिल का दौरा पड़ा था। इस दौरान वो ग्रैमाडो की यात्रा पर थीं। शराब के साथ साथ 33 वर्षीय इस फिटनेस इंफ्लुएंसर ने नशीली दवाओं का सेवन भी किया था।
हालांकि मौत की असली वजह की पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और उनके खाने की लैब में जांच की जा रही है। इसकी आधिकारिक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी।


Click it and Unblock the Notifications