ब्राजीलियन एक्ट्रेस की बेहद कम उम्र में मौत, इस बीमारी के कारण 79 दिनों से थीं वेंटिलेटर पर

ब्राजील से इस वक्त एक बुरी खबर सामने आई है और पता चला है कि एक 43 वर्षीय मॉडल का निधन हो गया है। इस मॉडल का नाम Silvina Luna है। खबरें हैं कि काफी समय से वो अस्पताल में थीं और गुरुवार को उनके भाई ने ही डॉक्टरों से कहा था कि उनको वेंटिलेटर से हटा दिया जाए।
इसके बाद उनका निधन हो गया और लोग काफी दुखी है। 2011 में खराब ब्राज़ीलियाई बट लिफ्ट के कारण उनको गुर्दे में समस्या हो गई थी। इसी वजह से वो करीब 79 दिनों तक अस्पताल में थीं। हालांकि वेंटिलेटर से हटाने के बाद वो ज्यादा सर्वाइव नहीं कर पाईं और उनका निधन हो गया।
लूना को पहली बार 2015 में इलाज की जरूरत पड़ी जब उन्होने गुर्दे की पथरी का इलाज करवाया था। 19 अगस्त को, अस्पताल ने एक बयान जारी किया कि सिल्विना "काइन्सियोलॉजिकल, पोषण और मनोवैज्ञानिक पुनर्वास के साथ अपने दम पर सांस ले रही थी"।
लेकिन हाल के दिनों में वह एक बैक्टीरिया से संक्रमित हो गई और अगले दिन उनको वेंटिलेटर से हटाया गया था। हालांकि इस केस को लेकर आगे क्या जानकारी सामने आती ही ये तो समय ही बताएगा। लेकिन लूना का वक्त से पहले यूं चले जाना उनके परिवार और फैंस के लिए काफी दुख का कारण बना हुआ है।
उनके इंस्टाग्राम पर करीब डेढ़ मिलियन लोग उनको फॉलो करते हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद धड़ल्ले से वायरल हो जाती हैं और लोगों को काफी पसंद आती थीँ। फिलहाल वो इस दुनिया से जा चुकी हैं लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट और तस्वीरें अभी भी हैं..


Click it and Unblock the Notifications