"मुझे घिन आने लगी थी...", विदेश से आई इस हसीना संग हुई ओछी हरकत, बोलीं- ऐसी हरकतें...

Larissa Bonesi Casting Couch: आर्यन खान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड लरिसा बोनेसी इस समय काफी चर्चा में बनी हुई है और आपको बता दें कि वह ब्राज़ील मूल की बताई जाती हैं। उन्होंने गो गोवा गोन और थिक्का जैसी फिल्मों में भी काम किया है। अब जल्दी ही वह 'दुल्हनिया ले आएगी' फिल्म में भी नजर आने वाली है।

Larissa Bonesi

लरिसा बोनेसी की उम्र अभी के वक्त में 32 साल की है और आपको बता दें कि इस समय वह बॉलीवुड में अपना नाम कमाने के लिए खूब मेहनत कर रही है। लेकिन हाल ही में उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर बात की और बताया कि वह कई बार इसका शिकार हो चुकी है।

ब्राजील की इस हसीना को भाषा में हुई दिक्क़त

सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान लरिसा बोनेसी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "बॉलीवुड में शुरुआत में मुझे भाषा की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जब मैं सिर्फ 12 या 13 साल की थी तो ब्राजील से चीन जाकर शिफ्ट हो गई थी और इसके बाद भारत आ गई।"

लरिसा बोनेसी ने आगे बताया कि "मुझे थोड़ी बहुत हिंदी आती थी लेकिन वह फीलिंग समझ में नहीं आती थी। तो कोई क्या जोक मार रहा है या क्या ताना मार रहा है वह समझ में नहीं आया करता था। मैं यही सोचती थी कि वह क्या बोल रहा है।"

लरिसा बोनेसी किया कास्टिंग काउच का सामना

अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच को लेकर बात की और यह भी कबूल करते हुए बताया कि "हां, मुझे बहुत ही बुरे एक्सपीरियंस देखने को मिले। लेकिन कभी भी मैं अब वापस उसे बारे में नहीं सोचती हूं और वो बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव है। मैं टूट गई थी और उसके बाद कुछ समय तक मैंने काम ढूंढना भी बंद कर दिया था। मुझे ऐसा लगा था कि मैं कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में आ नहीं पाऊंगी।"

एक्ट्रेस को आने लगी थी घिन

लरिसा बोनेसी ने आगे कहा कि "मुझे ऐसा लगता था कि ये मैं नहीं कर पाऊंगी और मुझे घिन आने लग गई थी। मेरे मन में काफी सारे सवाल भी आने लग गए थे जैसे क्या यह इसीलिए है कि मैं यहां से बिलॉन्ग नहीं करती हूं। क्या मैं ब्राजील से आई हूं इसीलिए मेरे साथ में ऐसी हरकतें हो रही है।"

रिजर्व हो चुकी हैं लरिसा बोनेसी

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "क्या यह लोग ऐसे सोचते हैं कि यह फिरंगी है तो कुछ भी चल जाएगा। कोई दिक्कत नहीं है और फिल्म तो चाहिए ना। लेकिन मुझे ऐसा लगा कि यह जो भी लोग हैं इनके चलते मैं घर पर नहीं बैठ सकती हूं। मेरी जिंदगी इन सबसे बहुत ज्यादा बेहतर है। इन सब इंसीडेंट की वजह से मैं थोड़ी सी अब रिजर्व हो चुकी हूं।"

Read more about: larissa bonesi casting couch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X