Fighter Karan Singh Grover: ऋतिक - दीपिका की फाईटर में करण सिंह ग्रोवर की एंट्री, पापा ड्यूटी से लिया ब्रेक

Fighter Karan Singh Grover

Karan Singh Grover joins Fighter: एक्टर करण सिंह ग्रोवर, हाल ही में नए नए पापा बने हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम रखा है देवी। अब करण सिंह ग्रोवर अपनी पापा ड्यूटी से ब्रेक लेने के बाद, फिल्म वापसी की तैयारी कर रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर को हाल ही में सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाईटर के सेट पर देखा गया है और माना जा रहा है कि वो धमाकेदार कमबैक करने जा रहे हैं।

करण सिंह ग्रोवर फाईटर का हिस्सा हैं या नहीं पता नहीं लेकिन चूंकि उन्हें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म के सेट पर देखा गया है तो ये माना जा रहा है कि करण सिंह ग्रोवर, ऋतिक रोशन - दीपिका पादुकोण की फिल्म से ही अपना कमबैक करने जा रहे हैं।

बिपाशा के साथ हुई शुरूआत

बिपाशा के साथ हुई शुरूआत

करण सिंह ग्रोवर ने यूं तो हिंदी फिल्मों में शुरूआत काफी पहले की थी लेकिन उनकी असली शुरूआत मानी गई, बिपाश बसु के अपोज़िट फिल्म अलोन के साथ। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही बिपाशा और करण काफी करीब आए जिसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली। अलोन बॉक्स ऑफिस पर भले ही सफल नहीं थी लेकिन करण सिंह ग्रोवर की निजी ज़िंदगी में काफी बढ़ोतरी इस फिल्म के कारण हुई।

ब्रेक के बाद कमबैक

ब्रेक के बाद कमबैक

अलोन के बाद करण सिंह ग्रोवर, हेट स्टोरी 3 में दिखाई दिए और फिर उन्होंने फिल्मों से और काम से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने वापसी की वेब सीरीज़ Boss के साथ जिसे किसी ने नहीं देखा। फिर बिपाशा के साथ Dangerous नाम की एक सीरीज़ की। लेकिन उन्हें पहचान मिली अपने धमाकेदार कमबैक ऋषभ बजाज के साथ। एकता कपूर के कसौटी ज़िंदगी की 2 में करण सिंह ग्रोवर, रोनित रॉय के मिस्टर बजाज का किरदार निभाते दिखे। इस किरदार में उनका लुक भी काफी पसंद किया गया और करण को भी।

पैसों के कारण छोड़ा शो

पैसों के कारण छोड़ा शो

कसौटी ज़िंदगी की में करण सिंह ग्रोवर का किरदार काफी पसंद किया जा रहा था लेकिन करण ने बीच में ही ये शो छोड़ दिया। माना जा रहा था कि उन्हें अपनी फीस काफी कम लग रही थी। वहीं उन्हें इस शो पर काफी ज़्यादा समय भी देना पड़ रहा था। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर 8 साल बाद लौटे कुबूल है के असद के किरदार में। लेकिन इस बार दर्शकों ने कुबूल है 2.0 नहीं देखा।

पापा बनने के बाद वापसी

पापा बनने के बाद वापसी

करण सिंह ग्रोवर हाल ही में पापा बने हैं। बिपाशा बसु ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम रखा गया है देवी बासु सिंह ग्रोवर। इसके बाद अब करण सिंह ग्रोवर काम पर लौट आए हैं। लेकिन क्या वाकई वो ऋतिक रोशन - दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म फाईटर का हिस्सा हैं? इस सवाल के जवाब के लिए शायद थोड़ा इंतज़ार और करना होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X