Taapsee Pannu LFW: हर तरफ से खुले गाउन में तापसी ने मचा दिया बवाल, क्लीवेज ढंकने के लिए पहना इतना बड़ा हार

Taapsee Pannu Lakme Fashion Week: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने फैशन च्वाइसेज और लुक्स को लेकर भी टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से तापसी का लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तापसी का ये लुक लैक्मे फैशन वीक से सामने आया है।
लैक्मे फैशन वीक में तापसी ने अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया। इस दौरान तापसी पन्नू सुर्ख लिबास में बेहद स्टाइलिश दिखाई दे रही थीं। तापसी की ये ड्रेस जहां बेहद हैवी थी तो वहीं वेस्टर्न टच के साथ एक्ट्रेस ने बोल्डनेस का तड़का लगा दिया।
सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि तापसी इस दौरान क्लीवेज को बेहद ही डेयरिंग अंदाज में फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थीं। हसीना की ड्रेस हर तरफ से खुली हुई थी। इसके साथ ही तापसी ने इस दौरान हैवी नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया और खुले कर्ली बाल उनके इस स्टाइल में जान फूंक रहे थे।
वर्कफ्रंट पर तापसी पन्नू इस वक्त फिल्म डंकी को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ दिखने वाली हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि तापसी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications