बोल्डनेस के मामले में अपनी बचपन की इस सहेली से पीछे रह गई शाहरुख खान की लाडली, महफिल में पड़ी फीकी

Suhana And Shanaya Bold Looks: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बचपन की सहेलियां हैं। आए दिन दोनों की मस्ती करते तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। अब एक बार फिर से ऐसा देखने को मिल रहा है। हाल ही में शनाया कपूर और सुहाना खान दुबई में एक होटल की लॉन्चिंग में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। यहां ये हसीनाएं इंटरनेशनल स्टार कैंडेल जेनर के साथ दिखाई दीं।
सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और सुहाना खान और शनाया कपूर के लुक को फैंस कंपेयर भी कर रहे हैं। इस कंपेरिजन में सुहाना से ज्यादा लोगों को शनाया लुक का लुक पसंद आ रहा है और वो शनाया को ज्यादा बोल्ड करार दे रहे हैं।
सुहाना खान के लुक की बात करें तो वो इस दौरान न्यूड शेड स्ट्रैपी वन पीस में काफी स्टाइिश लग रही थी। इसके साथ ही सुहाना ने अपने लुक को और ज्यादा क्लासी बनाने के लिए हाई हील्स कैरी की थी। इसके साथ ही मीड पार्टिशन के साथ बालों को खुला छोड़ा हुआ था।
वहीं बात करें शनाया कपूर की तो शनाया रेड कलर के वन पीस में काफी रैविशिंग दिखाई दे रही थीं। शनाया ने इंस्टाग्राम पर अपने बेडरूम फोटोशूट की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सुहाना की ड्रेस काफी डेयरिंग है. इसके साथ ही इस हसीना ने अपना क्लच भी काफी शानदार अंदाज में फ्लॉन्ट किया है। बता दें कि सुहाना और शनाया दोनों ही बचपन की सहेलियां और अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन और पार्टी करती दिखाई देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications