Malaika Arora Video: रात में खुली छत पर मोनोकिनी पहने पहुंच गई मलाइका अरोड़ा, फिर सब कुछ भूलकर की खूब मस्ती

Malaika Arora Monokini Video: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हुई हैं। शायद ही कोई दिन जाता हो जब सोशल मीडिया पर मलाइका अपने नित नए बोल्ड लुक्स से हंगामा ना मचा देती हों। कुछ ऐसा ही अब एक बार फिर से देखने को मिला है। दरअसल, मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है जो कि उनके फैंस के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है। शायद ही कोई ऐसा हो जो कि मलाइका के इस वीडियो को देखने के बाद दोबारा ना प्ले करे।
मोनोकिनी में मलाइका अरोड़ा
बात करें मलाइका के इस वीडियो को इसमें मलाइका अरोड़ा मोनोकिनी पहने रात की चांदनी में टैरेस पर दिखाई दे रही हैं। इस दौरान मलाइका काफी अपीलिंग अदाएं देती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही मलाइका ने इस दौरान लाल लिपस्टिक लगाई हुई है जो कि उनके इस लुक को और ज्यादा रैविशिंग टच दे रही है। एक्ट्रेस ने इस दौरान बालों को कर्ली करके खुला छोड़ा हुए है। साथ ही कोई कैमरा से तो कोई फोन से उनका वीडियो और तस्वीरें क्लिक करता दिख रहा है।
क्रेजी हो रहे हैं मलाइका के फैंस
बता दें कि मलाइका ने अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के प्रोमो के लिए कई सारे फोटोशूट कराए थे और ये भी उन्ही में से एक है। मलाइका का ये वीडियो उनकी हेयरस्टाइलिश मेघना भूटानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस मलाइका के इस वीडियो को देखकर क्रेजी हो रहे हैं और इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।
फैशन का दूसरा नाम हैं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बेशक एक्टिंग की दुनिया में एक लंबा सफर बिताने के बावजूद एक्ट्रेस के तौर पर खास सफलता हासिल न हो, लेकिन मलाइका ने अपनी सिजलिंग अदाओं से दुनियाभर में सनसनी मचाई हुई है। एक्ट्रेस ने अपने स्टाइल का जादू हर किसी पर चलाया है। लोग आज उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। मलाइका भी अपने फैंस के साथ लगभग हर दिन नया लुक शेयर कर देती हैं।
सोशल मीडिया पर मलाइका रहती हैं खूब एक्टिव
मलाइका अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ती जा रही है, जो उनके हर नए लुक के लिए बेताब रहते हैं। अब फिर से मलाइका की अदाओं ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी है। एक्ट्रेस के किसी भी लुक को देखकर अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता कि वह 49 साल की हो चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications