काफी समय बाद करीना कपूर का सामने आया इतना बोल्ड अंदाज, पटौदी बेगम ने बैकलेस लुक से उड़ाए होश

Kareena Kapoor Khan Latest Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक्ट्रेस के साथ साथ फैशन आइकॉन भी हैं। करीना कपूर खान के लुक्स आए दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहते हैं। वहीं अब एक बार फिर से करीना कपूर का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
करीना कपूर का लेटेस्ट लुक
करीना कपूर के लेटेस्ट लुक की बात करें तो ये एक्ट्रेस इस दौरान ब्लैक कलर की बैकलेस ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. करीना कपूर ने अपनी दो तस्वीरें फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर ड्रॉप की हैं। जहां पहली तस्वीर में ये हसीना काउच पर बैठी अपना फ्रंट लुक दिखा रही है तो वहीं दूसरी तस्वीर में बैकलेस ड्रेस में अपना बोल्ड अवतार दिखा रही हैं।
करीना ने की फिल्मी मुद्दों पर की बात
बता दें कि करीना कपूर कोलकाता में एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। बता दें कि करीना कपूर खान उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो लगभग हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। करीना ने पहले भी कई बातें की हैं और इसके चलते वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। कुछ महीने पहले जब करीना की 'लाल सिंह चड्ढा' आई थी, तब बायकॉट बॉलीवुड अपने चरम पर था।
बॉयकॉट बॉलीवुड कल्चर पर बोलीं करीना
करीना ने उस वक्त कुछ ऐसी बातें कहीं, जिससे ट्रोलर्स ने उन्हें निशाना बनाया। अब एक बार फिर से करीना ने बॉयकॉट बॉलीवुड कल्चर के बारे में बात की है और कहा, 'मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। अगर ऐसा होता है, तो हम एंटरटेनमेंट कैसे करेंगे, आपके जीवन में आनंद और खुशी कैसे होगी, जो मुझे लगता है कि हर किसी को चाहिए और अगर फिल्में नहीं होंगी तो मनोरंजन कैसा होगा।'
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
बता दें कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर करीना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











