'ब्रह्मास्त्र' से फिर आई ये बुरी खबर? रणबीर कपूर के फैंस पूरी तरह से हो जाएंगे निराश!
रणबीर कपूर के फैंस काफी समय से फिल्म ब्रह्मास्त्र का इंतजार कर रहे हैं और उनको अभी तक इस फिल्म का एक भी प्रोमो तक देखने को नहीं मिला है। हाल ही में जब शूटिंग पूरी होने की खबर आई थी तो फैंस इंतजार कर रहे कि जल्द ही इसका दमदार ट्रेलर देखने को मिलने वाला है। लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल रणबीर कपूर को हाल ही में कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर आई थी।
इसके बाद से लगातार वो क्वारंटीन हैं और किसी से मुलाकात नहीं हो रही है। अब खबर आई है कि इस ट्रेलर लॉन्च के ऐलान के लिए जो वीडियो शूट किया जाना था वो अब टाल दिया गया है। इसका मतलब है कि फैंस को काफी लंबा इंतजार फिर से करना पड़ेगा। रणबीर कपूर को 9 मार्च को कोरोना हुआ था। जिसके बाद से वो लगातार खुद को दूसरों से दूर रखकर जल्दी से जल्दी ठीक होने की कोशिश कर रहे हैं।
1984 सिख दंगो पर क्या बोले दिलजीत दोसांझ? अली अब्बास जफर इस घटना पर बना रहे हैं फिल्म!


Click it and Unblock the Notifications











