ब्रह्मास्त्र ट्रेलर: रणबीर कपूर - आलिया भट्ट की फिल्म की ज़बरदस्त झलक, पूरे नंबर से पास होते हैं अयान मुखर्जी
सालों के इंतज़ार के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर बाहर आ चुका है और ये ट्रेलर देखते ही आपको समझ आएगा कि ये फिल्म बनने में सात साल क्यों लग गए हैं। फिल्म की झलक ही इतनी ज़्यादा सशक्त है कि फिल्म के ज़बरदस्त होने की पूरी गारंटी, अयान मुखर्जी इस छोटे से ट्रेलर में दे रहे हैं।
ब्रह्मास्त्र कहानी है अस्त्रों की दुनिया की जिसके गुरू हैं अमिताभ बच्चन। और इन अस्त्रों की दुनिया का एक अस्त्र है शिवा यानि कि रणबीर कपूर जो कि अग्नि अस्त्र हैं। यानि कि वो खुद आग हैं।

यहीं से शुरू होता है अस्त्रों की दुनिया का खेल। इस दुनिया में एक काला साया है जिसकी मुखिया बनकर मौनी रॉय भी स्क्रीन पर कमाल दिख रही हैं। और अब बिना वक्त गंवाए दर्शकों को अस्त्रों की दुनिया का ये खेल देखने में काफी दिलचस्पी होगी। ट्रेलर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ज़बरदस्त केमिस्ट्री दिखाई देती है।
वहीं ट्रेलर में फिल्म की कहानी का सार बताते दिख रहे हैं अमिताभ बच्चन। नागार्जुन भी ट्रेलर में एक मज़बूत झलक देते हैं। बिना वक्त गंवाए आप भी यहां देखिए ब्रह्मास्त्र ट्रेलर।


Click it and Unblock the Notifications