ब्रह्मास्त्र ट्रेलर में दिखे शाहरूख खान के दो रूप - पहला वायु अस्त्र वाले हनुमान और दूसरा काली शक्ति के देवता

ब्रह्मास्त्र में शाहरूख खान का कैमियो है जब से ये बात फैन्स को पता चली थी तब से शाहरूख खान की एक झलक के लिए फैन्स उतावले हो रहे थे। माना जा रहा था कि ट्रेलर में शाहरूख खान की झलक नहीं है। लेकिन अब फैन्स ने ट्रेलर में शाहरूख खान को ढूंढ निकाला है। ट्रेलर से दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

दोनों ही तस्वीरों में जो अभिनेता दिख रहा है वो शाहरूख खान की छवि जैसा ही है। लेकिन दिक्कत ये है कि दोनों ही तस्वीरें बिल्कुल अलग अलग परिस्थितियों को दर्शा रही हैं।

brahmastra-trailer-features-shahrukh-khan-as-hanuman-with-vayu-astra-or-lord-of-the-dark-fans-debate

जहां पहली तस्वीर में फैन्स को लग रहा है कि शाहरूख खान, रणबीर कपूर के शिव की तरह ही दूसरे सुपरहीरो हनुमान हैं जिनके पास वायु अस्त्र है। रणबीर कपूर के पास फिल्म में अग्नि अस्त्र है। हालांकि, दूसरी तस्वीर को देख ऐसा प्रतीत होता है कि शाहरूख खान का किरदार, रणबीर के विपरीत है और वो काली शक्तियों के देवता हैं।

फैन्स ने बना ली है कहानियां

फैन्स ने बना ली है कहानियां

शाहरूख खान के किरदार को लेकर फैन्स ने कहानियां भी बना ली हैं। एक थ्योरी के मुताबिक, शाहरूख खान फिल्म में हनुमान अवतार में रणबीर की मदद करेंगे। लेकिन दूसरी थ्योरी के मुताबिक, शाहरूख खान, फिल्म में मौनी रॉय के गुरू हैं और काली शक्तियों के देवता हैं जो कि ब्रह्मास्त्र पर हक पाना चाहता है। उनके पास पहले ही वायु अस्त्र है। अब वो अग्नि अस्त्र को अपना गुलाम बनाना चाहते हैं।

टीज़र में भी दिखे थे शाहरूख

टीज़र में भी दिखे थे शाहरूख

गौरतलब है कि फैन्स ने टीज़र में भी शाहरूख खान जैसा दिखने वाला एक साया ढूंढ निकाला था। हालांकि, अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र में शाहरूख खान एक साइंटिस्ट की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। लेकिन फिलहाल फिल्म के ट्रेलर ने जिस दुनिया की झलक दिखाई है, उसके हिसाब से फैन्स की थ्योरी सही भी हो सकती है। अगर ऐसा है तो ब्रह्मास्त्र अब और भी ज़्यादा दिलचस्प बन चुकी है।

मौनी रॉय नहीं हैं विलेन

मौनी रॉय नहीं हैं विलेन

ट्रेलर में मौनी रॉय एक ज़बरदस्त अवतार में दिखी हैं। उनके किरदार का नाम है जुनून जिसका एक ही मकसद है ब्रह्मास्त्र को पाना। इसके लिए वो एक एक कर सारे अस्त्र इकट्ठा करने में जुट चुकी है। लेकिन फैन्स का मानना है कि मौनी इस फिल्म की विलेन नहीं हैं। फिल्म का असली विलेन कोई और है और मौनी केवल उस विलेन की एक गुलाम हैं।

शिव और ईशा

शिव और ईशा

रणबीर कपूर फिल्म में शिवा के किरदार में हैंं और वो खुद अग्नि अस्त्र हैं। इस बात की जानकारी उन्हें महागुरू अमिताभ बच्चन देते हैं। वहीं शिव को उसकी शक्तियां मिलती हैं ईशा से जो कि शिव की शक्ति है। कम से कम ट्रेलर देखकर तो ऐसा ही लगता है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री ज़बरदस्त होने वाली हैं।

फिल्म की सुपरहीरो

फिल्म की सुपरहीरो

ब्रह्मास्त्र वाकई एक सुपरहीरो फिल्म है और इस फिल्म का सुपरहीरो है इसका म्यूूज़िक जिसकी झलक फिल्म के ट्रेलर में दिख गई है। ब्रह्मास्त्र का बैकग्राउंड म्यूज़िक बेहद सशक्त है और पूरी तरह से पौराणिक और मिथ्या जगत की सैर कराने का दम रखती है। ट्रेलर में ही कुछ मंत्रोच्चारण सुनाई दे चुके हैं जो ये वादा कर रहे हैं कि इस फिल्म का म्यूज़िक इस फिल्म के स्तर को कई गुना बढ़ाएगा।

फिल्म में दीपिका पादुकोण

फिल्म में दीपिका पादुकोण

रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण का भी एक कैमियो होगा। और ये कैमियो, फिल्म के दूसरे पार्ट की नींव रखेगा। हालांकि, ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट की हीरोइन दीपिका पादुकोण हैं या फिर नहीं इसका फैसला अभी तक नहीं लिया गया है। क्योंकि ब्रह्मास्त्र का अगला पार्ट तब बनना शुरू होगा जब पहले पार्ट को दर्शकों की स्वीकृति मिल पाएगी।

9 सितंबर को ब्रह्मास्त्र

9 सितंबर को ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म पर अयान मुखर्जी 10 साल से काम कर रहे हैं। और उनकी मेहनत अभी से सफल होती दिख रही है। ब्रह्मास्त्र जब शुरू हुई तो इसका नाम ड्रैगन था लेकिन धीरे धीरे फिल्म को भारतीय पुराणों और मिथकों में ढाला गया और इसका नाम ब्रह्मास्त्र हो गया। फिल्म की शूटिंग 7 सालों से चल रही है और अब जाकर ये फिल्म पूरी तरह तैयार हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X