ये है ब्रह्मास्त्र की कहानी, ऐसा होगा रणबीर - आलिया सहित बाकी सितारों का किरदार
रणबीर कपूर - आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और अब फिल्म से किरदारों और कहानी की कुछ डीटेल्स सामने आ रही हैं। ब्रह्मास्त्र दरअसल, एक सुपरहीरो की कहानी है जो विश्व के सबसे ताकतवर हथियार को पाने की कोशिश करेगा।
रणबीर कपूर होंगे ये सुपरहीरो जिनका नाम होगा शिवा और आलिया भट्ट उनकी प्रेमिका ईशा। अमिताभ बच्चन फिल्म में शिवा के गुरू के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं नागार्जुन फिल्म में एक पुरातत्तव विशेषज्ञ होंगे।

नागार्जुन अपने बच्चों को गंगा किनारे बसे एक गांव का अध्ययन करने लेकर जाएंगे। नागार्जुन ने अपने पार्ट की शूटिंग भी कर ली है और उन्होंने काशी विश्वनाथ, चेट सिंह फोर्ट और गंगा किनारे कुछ घाटों पर शूटिंग की है।


Click it and Unblock the Notifications











